फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   public parliament in chandigarh by awareness action group

जनसंसद में खूब चले राजनीतिक तीर, नहीं आईं सांसद खेर

Mon, 01 Feb 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
public parliament in chandigarh  by awareness action group

अवेयर एक्शन ग्रुप (आग) नेसेक्टर-45 सब्जी मंडी ग्राउंड में जनसंसद लगाई। इसमें जनता की समस्याओं पर चर्चा कम हुई, राजनीतिक तीर खूब चले। जबकि इस कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक बातें नहीं करने की बात कही गई थी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने जब कहा कि मेयर का कार्यकाल पांच साल का हो।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन से कहा कि वह सांसद के माध्यम से संसद में इसके लिए प्रस्ताव भिजवाएं। इस पर टंडन ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। टंडन ने कहा कि भाजपा प्रस्ताव लाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस संसद चलने नहीं देती, प्रस्ताव कैसे लाएंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किसी नेता का नाम लिए बिना कांग्रेस और बंसल पर खूब तीर छोड़े।
विज्ञापन


टंडन ने कहा कि चंडीगढ़ में अब बदलाव शुरू हो गया है। फाइलों पर काम शुरू हो गया है। नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड में काम शुरू हो गए हैं। मकानों के ट्रांसफर होने लगे हैं। टंडन ने कहा कि मेयर जनता से चुना जाना चाहिए। वहीं, जनसंसद में न तो सांसद किरण खेर पहुंची और न ही एडवाइजर विजय कुमार देव।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के लोगों के साथ हूं: बंसल
अपनी बारी आने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि टंडन बधाई के पात्र हैं, जो बिना पार्टी का नाम लिए ही बात कहते रहे। बंसल ने कहा कि एक ही परिवर्तन आया है कि वह अभी सांसद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि  वह शहर के लोगों के साथ हैं।

वाहवाही लूटने के लिए काम नहीं करना: सूद
मेयर अरुण सूद ने कहा कि वह शहर के लोगों के साथ हैं। मेयर का कार्यभार संभालने के बाद उसी दिन से काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सिटीजन चार्टर लागू करने से पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना है। वाहवाही लूटने के लिए काम नहीं करना है।

मेयर चाहते हैं रचनात्मक विपक्ष
अरुण सूद ने प्रदीप छाबड़ा से कहा कि वह शहर के विकास के लिए कांग्रेस से एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका चाहते हैं। सूद ने कहा कि उन्होंने कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को बुलाया, लेकिन वह नहीं आए। इस पर छाबड़ा ने कहा कि भाजपा नेता भी कांग्रेस मेयर के कार्यक्रम में शामिल नहीं होते थे।

कर्मचारियों को मिलेगा मकान: टंडन
इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि यूटी इंप्लाइज के हाउसिंग स्कीम में शामिल लोगों को मकान मिलेगा। इस मामले में प्रशासन को झुकाएंगे। कर्मचारियों को मकान मिलेगा।


इन नेताओं ने किया संबोधित

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, मेयर अरुण सूद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, सीपीआईएमएल के सचिव कंवलजीत सिंह, अकाली दल के प्रधान जगजीत सिंह कंग, पूर्व मेयर और पार्षद हरजिंदर कौर, पूर्व पार्षद जतिंदर भाटिया, अवेयर एक्शन ग्रुप के कन्वीनर बलजिंदर सिंह बिट्टू और निर्मल दत्त, रजत मल्होत्रा, हितेश पुरी सहित अन्य ने लोगों को संबोधित किया। आग के पदाधिकारियों ने कहा कि अगली जनसंसद 31 जुलाई को होगी। इस कार्यक्रम में सांसद किरण खेर और सलाहकार नहीं आए। जानकारी दी गई कि सांसद के बेटे की सगाई के कारण नहीं आईं, जबकि एडवाइजर जरूरी काम आ जाने के कारण नहीं आ सके।


जनसंसद की प्रमुख मांगें
- सिटीजन चार्टर और राइट टू सर्विस एक्ट जल्द लागू किया जाए
- मेट्रोपोलिटन काउंसिल या मेयर इन काउंसिल का गठन हो
- मकानों और दुकानों को लीज होल्ड से तुरंत फ्री होल्ड किया जाए
- हाउसिंग बोर्ड से आ रही नोटिसों पर रोक लगे
- लोगों को अपने मकानों का मालिकाना हक मिले
- पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार हो
- लाल डोरा से बाहर बने मकानों को नियमित किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed