फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   public interest litigation filed in punjab haryana highcourt against blue whale game

ब्लू व्हेल गेम का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, दायर की गई याचिका में कई दलीलें

Fri, 08 Sep 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Sep 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
public interest litigation filed in punjab haryana highcourt against blue whale game
blue whale - फोटो : blue whale
100 से ज्यादा जानें ले चुकी ब्लू व्हेल गेम का मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। यहां याचिका दायर करके कई तरह की मांगें की गई हैं। गेम और इससे जुड़े समाचारों को प्रकाशित करने पर रोक लगाने की अपील की गई है। याचिकाकर्ता ने कहा कि समाचार छपने के चलते यह और चर्चा में आ गई है और ऐसा होने से इसके चंगुल में और युवाओं के फंसने का खतरा है। इस जनहित याचिका पर संभवत: शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर एडवोकेट हितेश कपिलेश ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि हाल ही में ब्लू व्हेल ऑनलाइन गेम के कारण देश में ही कई जगहों से युवाओं द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबरें आ रही हैं। इस ऑनलाइन गेम का स्वरूप ही ऐसा है कि इसमें 50 दिनों के भीतर कई टास्क पूरे करने होते हैं और अंत में यह गेम इसे खेलने वाले के भीतर इतना दबाव पैदा देता है कि खेलने वाला मरने के लिए प्रेरित हो जाता है, जिसके चलते कुछ ही दिनों में कई युवा आत्महत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने बताया कि हाल ही में इस खेल के जाल में फंसकर कई युवाओं द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण देश भर में बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों में चिंता बढ़ती जा रही है। इस गेम के कारण अब तक विश्वभर में 100 से ज्यादा युवा और किशोर अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में याचिकाकर्ता ने अब हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर इस ब्लू व्हेल ऑनलाइन गेम पर पूरी तरह से पाबंदी लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में यह जनहित याचिका दायर कर दी गई है। इस पर हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई कर सकता है। इस जनहित याचिका में यह भी मांग की गई है कि इस गेम को लेकर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भी ज्यादा समाचार प्रकाशित न करें क्योंकि मीडिया के चलते ही यह गेम काफी चर्चा में आ गई है और कई ऐसे युवा भी अब इस गेम की गिरफ्त में फंस सकते हैं, जिन्हे अब तक इस गेम के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed