{"_id":"c20c52496d1956beb3aff2d1c1af1868","slug":"public-court-of-kiron-kher-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद किरण खेर से मिलना है तो पहुंचें सेक्टर 33","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद किरण खेर से मिलना है तो पहुंचें सेक्टर 33
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Jul 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
शहर की सांसद किरण खेर वीरवार देर शाम चंडीगढ़ पहुंच गईं। वे 5 जुलाई से नई दिल्ली में थीं। शुक्रवार को वे सुबह 10.30 बजे से सेक्टर-33 स्थित भाजपा के कार्यालय कमलम में लोगों से मिलेंगी।
विज्ञापन
खेर ने शहर के कुछ संगठनों को शुक्रवार को मिलने का समय दिया है। इससे पहले भी उन्होंने चार दिनों तक कमलम में शहर के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी थीं।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में खेर को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को भी खेर पीयू में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।