फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will now be able to take work from MTS workers

पीयू अब एमटीएस कर्मियों से ले सकेगी काम

Wed, 04 Nov 2020 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
PU will now be able to take work from MTS workers
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय अब एमटीएस कर्मियों से काम लेने की योजना बना रही है। कमेटी की बैठक दो-चार दिन में होगी। उसके बाद कार्रवाई शुरू हो जाएगी। लिपिक से लेकर चपरासी तक लगाए जाएंगे। हालांकि प्रथम चरण में जरूरत के हिसाब से ही कर्मचारी काम करेंगे।
विज्ञापन

मल्टीटास्किंग स्टाफ यानी एमटीएस कर्मी पीयू में वर्षों से काम करते आ रहे थे लेकिन कोरोना के कारण इन कर्मचारियों से जून के बाद काम नहीं लिया गया। जून में इन कर्मचारियों का कांट्रैक्ट खत्म हो गया था। काम न लेने के कारण 200 से अधिक कर्मचारी बेरोजगार हो गए थे। इन्होंने पीयू में प्रदर्शन भी किया था लेकिन पीयू ने साफ कर दिया कि उन्हें जब जरूरत होगी, तभी उनसे काम लेंगे। अब पीयू में छात्रावास खुल गए हैं। हॉस्टलों में काम होगा। इसके अलावा विभागों में भी काम शुरू होगा। विभागों में ऑनलाइन काउंसलिंग से लेकर तमाम कार्य होंगे। ऐसे में कर्मचारियों की जरूरत महसूस होगी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इसके लिए बनाई गई कमेटी निर्णय लेगी लेकिन यह माना जा रहा है कि कई कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखा जा सकेगा। प्रयोगशालाओं में भी कर्मचारियों की जरूरत होगी। हर विभाग व छात्रावास को बताना होगा कि उन्हें कितने स्टाफ की जरूरत है, जिसके जरिये वे अपना कार्य चला सकेंगे। उसके बाद पीयू प्रशासन कर्मियों से काम लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed