फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will not be able to conduct re-appear examinations

फिलहाल री-अपीयर की परीक्षाएं नहीं करा पाएगी पीयू

Sat, 28 Nov 2020 07:32 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
PU will not be able to conduct re-appear examinations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pu
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय फिलहाल स्पेशल चांस दिए हुए विद्यार्थियों की परीक्षा कराने में असमर्थ है। पीयू के पास इस समय दाखिले का भार है। यह कार्य निपटेगा, उसके बाद री-अपीयर परीक्षाओं पर विचार किया जाएगा। अभी छात्रों को परीक्षा सुधार के लिए इंतजार करना होगा। हालांकि छात्रों ने इसके लिए पीयू प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। आश्वासन भी मिला, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग से लेकर कई कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मार्च में स्पेशल चांस के तहत परीक्षा देने का निर्णय लिया था, लेकिन उसी दौरान कोरोना की दस्तक से लॉकडाउन लग गया और विश्वविद्यालय बंद हो गया। इस कारण परीक्षा नहीं हो पाई। पीयू ने सितंबर में मुख्य परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कीं। उसी समय स्पेशल चांस वालों की री-अपीयर की परीक्षाएं आयोजित करनी चाहिए थीं, लेकिन नहीं करा पाए।
विज्ञापन

अब पीयू दाखिले में व्यस्त है। अधिकारी व कर्मचारी सभी इसी कार्य में जुटे हैं। विभाग के शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं नहीं हुईं, उन्हें अब परास्नातक कक्षाओं में दाखिला नहीं मिल पा रहा है क्योंकि फिलहाल उनकी मेरिट कम है। इससे छात्र परेशान है। पीयू ने रास्ता निकालने के लिए कहा था, लेकिन पीयू को समय नहीं मिल पा रहा। सूत्रों का कहना है कि यह परीक्षाएं 15 दिसंबर के बाद हो सकती हैं या फिर विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed