फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will implement NEP from this session, UG students will be able to change major subject in second semester

Chandigarh News: पीयू इसी सत्र से लागू करेगी एनईपी, यूजी छात्र दूसरे सेमेस्टर में बदल सकेंगे मेजर विषय

Sat, 27 May 2023 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
PU will implement NEP from this session, UG students will be able to change major subject in second semester
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी इस सत्र से यूनिवर्सिटी के विभागों के साथ पंजाब और चंडीगढ़ के संबद्ध और घटक कॉलेजों में यूजी स्तर पर एनईपी-20 लागू करने जा रही है। इसकी रेगुलेशन को शनिवार को सिंडिकेट की बैठक में पास करने के लिए रखा जा रहा है। सिंडिकेट की बैठक में पास होने के बाद इसे पास करवाने के लिए सीनेट में ले जाया जाएगा। इसके बाद पीयू और कॉलेजों में दाखिले शुरू करवाए जाएंगे। पीयू की ओर से बनाई गई रेगुलेशन के अनुसार छात्रों को दूसरे साल में अपने मेजर विषय को बदलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

एनईपी सेल की समन्वयक प्रो. लतिका ने बताया कि उम्मीदवार को पहले साल में एक मेजर और एक माइनर विषय का चयन करना होगा। पहला साल पूरा करने के बाद उम्मीदवार को विकल्प दिया जाएगा कि वो अपने मेजर विषय को माइनर और माइनर विषय को मेजर में बदल सकता है। इससे अगर छात्र की मेजर विषय में रूचि नहीं बन पाई तो उसे दूसरे वर्ष में एक मौका दिया जा सकेगा। इसके अलावा छात्रों को बहु-विषयक पाठ्यक्रम, योग्यता संवर्धन पाठ्यक्रम, कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम, वैल्यू एडेड कोर्स भी पढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये रहेगा चार वर्ष के पढ़ाई का शेड्यूल
अध्ययन का समय कुल सेमेस्टर सर्टिफिकेट अर्जित
चार वर्ष आठ सेमेस्टर बैचलर डिग्री ऑनर्स
तीन वर्ष छह सेमेस्टर बैचलर डिग्री
दो वर्ष चार सेमेस्टर अंडर ग्रेजुएट डिप्लोमा
एक वर्ष दो सेमेस्टर अंडरग्रेजुएट प्रमाणपत्र (चयनित विषय में)


मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का मिलेगा विकल्प
पीयू अभी पहले वर्ष के लिए एनईपी लागू करने जा रही है और इससे सिर्फ पहले वर्ष के कोर्स के पाठ्यक्रम और दाखिला प्रक्रिया के साथ असेसमेंट का तरीका बदलने जा रहा है। छात्रों के पास मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का विकल्प भी होगा। अगर वे किसी कारणवश पहले कॉलेज छोड़ देते हैं और अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाते हैं तो उन्हें अगले सालों में फिर से अपनी पढ़ाई पूरी करने की इजाजत दी जाएगी। इसके लिए मापदंड तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed