फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU swimming pool opened, players started practice

पीयू का स्वीमिंग पूल खुला, खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास

Tue, 05 Oct 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
PU swimming pool opened, players started practice
पंजाब यूनिवर्सिटी के पूल में अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : pool.JPG
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी का स्वीमिंग पूल करीब डेढ़ वर्ष बाद सोमवार को खिलाड़ियाें के लिए खोल दिया गया। कोरोना के चलते पहले लॉकडाउन से ही सभी खेल गतिविधियां और खेल सेंटर बंद कर दिए गए थे। उसी समय पीयू ने भी अपने खेल सेंटरों और ओपन स्वीमिंग पूल के साथ ऑल वेदर स्वीमिंग पूल को भी बंद कर दिया था।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद कुछ महीने पहले शहर के सभी खेल सेंटर और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खोल दिए गए थे। पीयू ने भी अपने खेल सेंटर खोल दिए थे। इन सेंटरों के खुलने के बाद अब पीयू का ओपन स्वीमिंग पूल भी खोल दिया गया है। पीयू के वरिष्ठ स्वीमिंग कोच गुरचरण सिंह ने बताया कि ओपन स्वीमिंग पूल को अभी स्टेट, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियाें के लिए खोला गया है ताकि खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट का अभ्यास कर सकें। इस दौरान कोविड के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed