{"_id":"653d681ab8b911e327056a69","slug":"pu-students-union-vice-president-ranmikjot-expelled-by-the-organization-chandigarh-news-c-16-sml1026-272486-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष रनमीकजोत को संगठन ने किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष रनमीकजोत को संगठन ने किया निष्कासित
विज्ञापन
रिपोर्ट : कविता बिश्नोई
फोटो : फोटोग्राफर के ट्रैक से
उपाध्यक्ष रनमीकजोत ने अकाली दल के सांसद सिमरनजीत सिंह मान से सम्मानित होने से किया था इंकार
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ की उपाध्यक्ष रनमीकजोत कौर को उनके छात्र संगठन सथ ने निष्कासित कर दिया है। सथ ने शुक्रवार देर रात को रनमीकजोत के निष्कासन की घोषणा की। इसका कारण अकाली दल के सांसद सिमरनजीत सिंह मान से सम्मानित होने को लेकर इंकार करना और पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की तस्वीर दफ्तर में लगाने से एतराज करने को लेकर बताया। इसे लेकर सथ की ओर से शनिवार को प्रेस वार्ता भी की गई।
रनमीकजोत कौर ने बताया कि चुनाव के दौरान महिला का चेहरा इस्तेमाल कर उन्हें मैदान में उतारा गया लेकिन संगठन की ओर से फैसले लेने में पूर्णत: महिला को शामिल नहीं किया जा रहा है। सथ ने चुनाव के दौरान अपनी राय के साथ ही मुझे प्रत्याशी चुना था और चुनाव लड़वाया। वहीं, अब संगठन ने खुद ही निष्कासित भी कर दिया है। नेता सिमरनजीत सिंह मान को लेकर पांच मिनट पहले बोला गया कि वे उपाध्यक्ष दफ्तर में उनसे मिलेंगे और सम्मानित करेंगे, जबकि छात्रसंघ चुनाव के दौरान संगठन ने खुद को किसी भी राजनीतिक पार्टी से अलग बताया था। ऐसे में किसी भी राजनीतिक प्रतिष्ठित नेता से मुलाकात करवाने से पहले चर्चा की जानी चाहिए। दूसरी ओर भाई जसवंत सिंह खालरा की तस्वीर उनके दफ्तर में लगाई गई थी। वे अभी भी छात्रों से किए वायदे के अनुसार छात्र हित में काम करती रहेगी।