फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU senate graduating second phase election on 17th

पीयू सीनेट स्नातक वर्ग के दूसरे चरण का चुनाव 17 को

Thu, 07 Oct 2021 12:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
PU senate graduating second phase election on 17th
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट स्नातक वर्ग के दूसरे चरण का चुनाव 17 अक्तूबर को होगा। यह चुनाव 61 बूथों पर होगा। यह बूथ पंजाब, चंडीगढ़ के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में बनाए गए हैं। मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन

स्नातक वर्ग के प्रथम चरण का चुनाव 26 सितंबर को 211 बूथों पर हुआ था। उत्तराखंड व राजस्थान को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बूथ बनाए गए थे। 2.48 लाख मतदाताओं ने इसके लिए पंजीकरण करवाया था। हालांकि 14.66 फीसदी ही मतदान हुआ था। वहीं अब 73 हजार मतदाता दूसरे चरण में मतदान करेंगे। 41 उम्मीदवार मैदान में हैं। मालूम हो कि प्रथम चरण में 61 मतदान बूथों के लिए पीयू प्रशासन को जगह नहीं मिल पाई थी, इसलिए दूसरे चरण में चुनाव करवाने पड़ रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed