फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Senate elections: College chiefs result, no group has complete dominance

पीयू सीनेट चुनाव : कॉलेज प्रमुखों का परिणाम आया, किसी भी ग्रुप का पूरा दबदबा नहीं

Wed, 25 Aug 2021 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
PU Senate elections: College chiefs result, no group has complete dominance
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव के कॉलेज प्रमुख वर्ग का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। जीते आठ सदस्यों में से किसी भी एक ग्रुप का दबदबा नहीं रहा है। तीन से चार ग्रुप इसमें शामिल हुए थे। किसी के ग्रुप से एक तो किसी के ग्रुप से दो सदस्य जीते हैं। अब अधिकांश वर्ग के परिणाम सामने आ गए हैं। माना जा रहा है कि अब गठबंधन होगा, क्योंकि सीनेट में ग्रुप गठबंधन करके अपना दबदबा कायम करते हैं।
विज्ञापन

18 अगस्त को कॉलेज प्रमुख वर्ग का चुनाव हुआ था और 20 अगस्त को मतगणना हुई थी, लेकिन परिणाम हाईकोर्ट के आदेश के कारण जारी नहीं हो पाया। इसके बाद अब पीयू ने मंगलवार को परिणाम जारी किया। चंडीगढ़ व पंजाब के कॉलेजों से इस वर्ग में 11 उम्मीदवार मैदान में थे, जिन्होंने अपनी जीत के लिए रात-दिन एक कर दिए। हालांकि मतदाताओं की संख्या इस वर्ग में सीमित थी, लेकिन उन्हें अपने पाले में करना आसान नहीं था। इस चुनाव में 54 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। दो सदस्य ऐसे हैं, जिनके पाले में एक भी मत नहीं आया। किसी को दो तो किसी को चार मत मिले। एनआर शर्मा को सर्वाधिक 11 मत मिले हैं। दूसरे नंबर पर कुलदीप कौर धालीवाल रही हैं, जिन्हें सर्वाधिक आठ मत मिले हैं।
विज्ञापन

स्नातक वर्ग के चुनाव का इंतजार
सीनेट के सभी वर्गों का चुनाव हो गया और उनके परिणाम भी जारी हो गए, लेकिन स्नातक वर्ग का चुनाव नहीं करवाया गया। सभी को इस वर्ग के चुनाव का इंतजार है। इस चुनाव में कई दिग्गज चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव कब होगा, अभी किसी को कोई पता नहीं। सूत्रों का कहना है कि इस वर्ग के चुनाव के लिए समय लग सकता है। हालांकि छात्रों से लेकर पूर्व सीनेटर तक कोशिश कर रहे हैं कि चुनाव हों। अब पीयू से उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द इसका कार्यक्रम जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों को मिली जीत
एनआर शर्मा
कुलदीप कौर धालीवाल
किरनदीप कौर
निशा भार्गव
जतिंदर कौर
राजेश कुमार महाजन
आरएस झांजी
रूपिंदर कौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed