{"_id":"60da392b8ebc3ed78077f3e9","slug":"pu-s-online-semester-examinations-started-more-than-42-thousand-students-sat-chandigarh-news-pkl4182870139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू की ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, 42 हजार से अधिक छात्र बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू की ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, 42 हजार से अधिक छात्र बैठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। सोमवार को पहले दिन 42850 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अलग-अलग कक्षाओं की 60 विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा की निगरानी परीक्षा नियंत्रक विभाग ने की। वीसी प्रो. राज कुमार ने भी परीक्षा के बारे में जानकारी विभाग से ली और कहा कि किसी भी छात्र को परीक्षा में दिक्कतें नहीं होनी चाहिए। उधर, परीक्षा में नकल रोकने के बंदोबस्त इस बार भी नहीं थे। इससे परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठे। कुछ छात्रों को नेट के कारण प्रश्नपत्र डाउनलोड करने में देरी हुई, लेकिन पेपर सभी के ठीक हुए।
परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रथम पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक रही। दूसरी पाली दोपहर 1.30 से शाम 4.30 बजे तक रही। प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करवाया गया था। यूआईईटी के छात्र उत्कर्ष और विनय सिंह का कहना है कि परीक्षा ठीक हुई, जो पढ़ाया गया था उसी के अंदर सवाल पूछे गए थे। समय भी काफी मिला था। आसानी से उत्तर पुस्तिकाएं स्कैन करके अपलोड की गई। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक भी निगरानी कर रहे थे। वहीं ग्रामीण इलाकों के कुछ विद्यार्थियों को नेट संबंधी दिक्कतें रहीं। कुल मिलाकर पहले दिन परीक्षाओं का संचालन ठीक होने पर विभाग को वीसी ने बधाई दी। परीक्षा में लगभग ढाई लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
इनसेट---
डेंटल कॉलेज की ऑफलाइन परीक्षाएं आज से
पीयू के डेंटल कॉलेज की परीक्षाएं मंगलवार से ऑफलाइन शुरू होने जा रही हैं। अधिकांश छात्र सोमवार को कैंपस पहुंच गए। कुछ छात्र दूरस्थ स्थानों के हैं उन्हें आने में दिक्कतों को सामना करना पड़ा। छात्रों ने पहले ही यह बात अधिकारियों को अवगत कराई थी कि अचानक परीक्षाएं ऑफलाइन न आयोजित की जाए। हालांकि छात्र अब परीक्षा देने को तैयार हैं। यह मांग भी छात्र कर रहे हैं कि किन्हीं कारणों से छात्र ऑफलाइन परीक्षा में शामिल नहीं हो पाते हैं तो उन छात्रों की परीक्षाएं जुलाई में पीयू की ओर से आयोजित की जाएं ताकि उन्हें समय से परिणाम मिल सके। साथ ही वह तनाव में न रहें। भविष्य में परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करने की भी बात विद्यार्थियों ने कही है।