{"_id":"49ee7e41c7394543fca94977257804b0","slug":"pu-rpse-festival-start-from-26-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू रोज फेस्ट में देखें गुलाब की 178 किस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू रोज फेस्ट में देखें गुलाब की 178 किस्में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी वासियों को हफ्ते भर में दूसरी बार रोज फेस्टिवल में परिवार के साथ तरोताजा होने का मौका मिलेगा। रोज गार्डन की क्यारियों में महात्मा गांधी, एलिजाबेथ जैसी वैरायटी के हजारों गुलाब किसी के भी कदमों को रोकने के लिए काफी हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) 26 से 28 फरवरी तक अमर उजाला के सहयोग से 7वें रोज फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को फेस्टिवल से पहले आयोजित प्रेस वार्ता में पीयू हार्टिकल्चर विभाग के डिविजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर और असिस्टेंट रजिस्ट्रार धर्मपाल शर्मा ने बताया कि रोज फेस्टिवल का ‘थीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘स्वच्छ भारत’ रखा गया है। इस फेस्टिवल में गुलाबों की 178 वैरायटी के 3467 गुलाबों के पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पहली बार पुणे से 13 गुलाब की सुगंध देने वाली खास वैरायटी लाई गई है। डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन (डीपीआर) विनीत पुनिया ने कहा कि रोज फेस्टिवल में परिवार के हर सदस्य के लिए कुछ खास इवेंट रखे गए हैं। बच्चों के लिए रोज फेस्टिवल में झूलों का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विजय देव करेंगे उद्घाटन
पीयू रोज फेस्टिवल का उद्घाटन 26 फरवरी को दोपहर दो बजे एडवाइजर विजय कुमार देव करेंगे। इस मौके पर पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद होंगे। फेस्टिवल में हर रोज बेहतर सेल्फी खिंचने वालों को खास ईनाम भी दिए जाएंगे। ट्राइसिटी के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रोज फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
तीनों दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
इस फेस्टिवल में करीब 40 प्रतियोगिताओं में ट्राइसिटी के सैकड़ों विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। दिनभर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही शाम को फैशन शो, रॉक बैंड, लाफ्टर शो और स्टार नाइट आयोजित की जाएंगी। तीनों दिन का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।
26 फरवरी के कार्यक्रम
2 बजे- रोज फेस्टिवल उद्घाटन
2.30 बजे- फ्लावर और फोटोग्राफी प्रतियोगिता
7 बजे- फैशन शो और रॉक बैंड की प्रस्तुति
27 फरवरी शेड्यूल
10 बजे- सिंगिंग कंपटीशन, रंगोली
11.30- रोज क्विज
12.15- कोलाज मेकिंग
2 बजे- स्लोगन राइटिंग
3 बजे- फेस पेंटिंग
7 बजे- लाफ्टर शो
28 फरवरी के कार्यक्रम
10 बजे- डांस और मेहंदी प्रतियोगिता
10 बजे- रोज प्रिंस और प्रिंसेज प्रतियोगिता
12.30- पेंटिंग प्रतियोगिता
2 बजे- फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
आवेदन की आज अंतिम तिथि
पीयू रोज फेस्टिवल के विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 25 फरवरी शाम पांच बजे तक आवेदन किया जा सकता है। अनिल ठाकुर ने बताया कि एंट्री फीस 50 से 100 रुपये रखी गई है। फ्लावर कंपटीशन के लिए एंट्री 26 फरवरी सुबह 10 बजे तक ही स्वीकार होंगी। रोज फेस्टिवल संबंधी जानकारी के लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर 9914003004, 9814893401, 9914808484 पर संपर्क किया जा सकता है।