{"_id":"971e1597345079d94177fa09b20224fe","slug":"pu-rose-festival-photo-exhibition-and-flower-show-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में रोज फेस्टिवल का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में रोज फेस्टिवल का शानदार आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 16 Feb 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनीवर्सिटी के रोज गार्डन में दो दिन चलने वाले रोज फेस्टिवल का शनिवार को आगाज हुआ।
विज्ञापन
इसमें बड़ी तादाद में युवाओं ने शिरकत की। रोज फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एके भंडारी, डीन रिसर्च ललित बंसल बतौर मुख्य अतिथि और वाइस चांसलर के सलाहकार आरएल कपूर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए।
उद्घाटन समारोह में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एके भंडारी ने कहा की यह फेस्टिवल अब एक नियमित होने वाला कार्यक्रम बन गया है।
इससे यूनिवर्सिटी को भी नई पहचान मिली है। उद्घाटन के बाद फ्लावर शो एग्जीबिशन में शामिल हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा पुरस्कार पीजीआई टीम के खाते में गए।
विज्ञापन
इसके बाद दिन में कई प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें छोटों से लेकर बड़ों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर गायन, फैंसी ड्रेस और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शाम को कार्यक्रम में ‘प्रत्यक्ष’ बैंड ने प्रस्तुति देकर समा बांधा। इसके बाद यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट के छात्रों ने खुद डिजाइन की गई ड्रेस को फैशन शो में प्रस्तुत किया।