{"_id":"664be2ddd05aced40c0c3255","slug":"pu-ranks-among-the-best-four-percent-institutions-in-the-world-in-cwur-ranking-chandigarh-news-c-16-pkl1043-425944-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब विश्वविद्यालय सीडब्ल्यूयूआर रैकिंग में दुनिया के श्रेष्ठ चार प्रतिशत संस्थानों में शुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब विश्वविद्यालय सीडब्ल्यूयूआर रैकिंग में दुनिया के श्रेष्ठ चार प्रतिशत संस्थानों में शुमार
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी को सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (सीडब्ल्यूयूआर) ने विश्व के श्रेष्ठ चार प्रतिशत उच्च शिक्षा के शैक्षणिक संस्थानों में अंकित किया है। सत्र 2023-24 के लिए सीडब्ल्यूयूआर द्वारा विश्व के 21000 उच्च शैक्षणिक संस्थानों का मुख्य तौर से चार मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
पीयू के अनुसार सीडबल्यूयूआर द्वारा किए सबसे बड़े शैक्षणिक रैंकिंग में संस्थान ने भारत में 10वां और एशिया में 242वां स्थान हासिल किया। विश्व स्तर पर पीयू गुणवत्ता शिक्षा उपलब्ध करवाने में 527वें और शोध में 794 स्थान पर रही। सीडब्ल्यूयूआर द्वारा मुख्य रूप से शिक्षा, रोजगार क्षमता, संकाय, अनुसंधान पर और अन्य संकेतकों के आधार पर किया। पीयू का ओवरऑल स्कोर 71.6 प्रतिशत रहा। संस्थान को हाल ही में एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा इस वर्ष किए भारत के सरकारी विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में 1125 स्कोर कर 10वां स्थान हासिल किया। एजुकेशन वर्ल्ड की रैंकिंग उच्च शिक्षा उत्कृष्टता के दस मापदंडों पर आधारित है, जिसमें संकाय क्षमता, संकाय कल्याण और विकास, अनुसंधान और नवाचार, पाठ्यक्रम और शिक्षा शास्त्र, उद्योग इंटरफेस, प्लेसमेंट, बुनियादी ढांचे, अंतर्राष्ट्रीयता, नेतृत्व और अध्ययन कार्यक्रमों की सीमा और विविधता शामिल है। पीयू ने रिसर्च और इनोवेशन में 300 में से 284 अंक हासिल किए। बेहतर रैंकिंग पीयू की विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित संस्थानों में नाम शामिल करती है। सत्र 2023-24 के तहत कैंपस में 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। नए सत्र में होने वाले दाखिलों के लिए पीयू की उपलब्धियां अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को आकर्षित करने में अहम रोल अदा करेगी।
वीसी ने संकाय, छात्रों और कर्मचारियों को दिया श्रेय
वीसी प्रो. रेनू विग ने इन मील के पत्थर तक पहुंचने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए संकाय, छात्रों और कर्मचारियों को श्रेय दिया। प्रो. विग ने पीयू की नेक मान्यता में ए++ रैंकिंग और यूजीसी द्वारा श्रेणी I का दर्जा देने के बारे में बताया और कहा कि उच्च रैंकिंग से पीयू के बारे में धारणा में और सुधार होगा, जिससे अधिक उद्योग जुड़ाव, एमओयू, बेहतर प्लेसमेंट और अनुसंधान निधि होगी।