फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU has to implement roster, issue once again reached at commission

पीयू को लागू करना होगा रोस्टर, फिर आयोग पहुंचा मुद्दा

Mon, 05 Apr 2021 08:31 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
PU has to implement roster, issue once again reached at commission
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में आरक्षण रोस्टर लागू न होने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। अब मामला फिर एससी/एसटी आयोग नई दिल्ली पहुंच गया है। इस बार मामले को आयोग के अध्यक्ष के सामने एससी/एसटी, बीसी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उठाया है। उन्होंने कहा कि पीयू को यह लाभ देना होगा।
विज्ञापन

एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला चंडीगढ़ पहुंचे थे। इसी बीच उनसे मिलने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी गए। एसोसिएशन अध्यक्ष हरप्रीत सिंह का कहना है कि उन्होंने पूरा प्रकरण बताया और पीयू की ओर से उठाए गए कदम के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि लगातार लापरवाही हो रही है। इस पर काम नहीं किया जा रहा है। एक हजार से अधिक कर्मचारियों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब कर्मचारी कभी भी हड़ताल कर सकते हैं या अन्य कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इस प्रकरण पर इसी माह में पूरा कार्य करवाया जाएगा। मालूम हो कि रोस्टर को लेकर पीयू कमेटी पर कमेटी बना रही है, लेकिन इस मुद्दे को हल नहीं किया जा रहा है। हालांकि, दो बार रोस्टर बनाया गया, लेकिन उसमें कमियां निकालकर टाल दिया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि रोस्टर को लागू तो किया जाए, उसमें जो भी संशोधन होंगे, वह धीरे-धीरे होते रहेंगे, लेकिन पीयू लागू ही नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed