फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU has not yet decided on the release of degrees, students can perform fiercely

डिग्रियां जारी करने पर पीयू ने अभी तक नहीं लिया निर्णय, छात्र कर सकते हैं उग्र प्रदर्शन

Tue, 23 Mar 2021 02:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
PU has not yet decided on the release of degrees, students can perform fiercely
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने छात्रों की डिग्रियां जारी करने पर अभी तक निर्णय नहीं लिया है। इससे छात्रों में आक्रोश है। अब वे उग्र प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। पंजाब के भी कॉलेजों में इसको लेकर प्रदर्शन किया जा सकता है।
विज्ञापन

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की रकम पंजाब सरकार ने पीयू को देनी थी। सरकार पर लगभग 21 करोड़ रुपये पीयू का बकाया है। यह रकम जमा नहीं करने के कारण आठ हजार से अधिक छात्रों की डिग्रियां रुकी हुई हैं, क्योंकि इन छात्रों ने पंजाब के कॉलेजों में दाखिले लिए थे। इनकी फीस इसी छात्रवृत्ति के जरिए भरी जाती है। यह छात्रवृत्ति केंद्र सरकार से पंजाब सरकार के खाते में आती है। डिग्रियां विद्यार्थियों को नहीं मिली तो उन्होंने कई बार मुद्दा उठाया और इसी माह पीयू में प्रदर्शन किया। इस पर अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द ही समिति की बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। दस दिन से अधिक समय हो गया, लेकिन अब तक इस पर निर्णय नहीं हो पाया। अब छात्र वीसी कार्यालय घेराव की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि डिग्रियां न मिलने के कारण उन्हें नौकरी मिलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed