फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU gate number one closed for 4 months, walking one km

पीयू गेट नंबर एक 4 माह से बंद, एक किमी घूमकर आना पड़ रहा

Wed, 24 Jun 2020 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
PU gate number one closed for 4 months, walking one km
चंडीगढ़। पीयू का गेट नंबर एक चार माह से बंद है। यहां से किसी की आवाजाही नहीं हो रही। इसके चलते पीयू के तमाम लोगों को एक से दो किमी लंबा सफर तय कर पीजीआई व आसपास के विभागों में नौकरी के लिए जाना पड़ रहा है। इन लोगों ने पीयू वीसी प्रो. राजकुमार व मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. अश्वनी कौल से कहा है कि गेट नंबर एक को खुलवाया जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि वह गाड़ी से पीजीआई व अन्य विभागों में नौकरी के लिए नहीं जाएंगे, पैदल जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना की दस्तक के बाद पीयू का गेट नंबर एक पूरी तरह से लॉक कर दिया गया। आवाजाही बंद हो गई। उस समय पीयू को अपनी सुरक्षा के लिए यह जरूरी भी था। अब हर चीज खुल चुकी है। देश दौड़ रहा है, लेकिन पीयू ने इस गेट को अभी तक नहीं खोला। गेट नंबर एक से ही पीयू की इंट्री सबसे अहम मानी जाती है। यह गेट बंद दिखता है तो लोगों को भी लगता है कि चार माह से पीयू बंद है, जबकि अंदर काम चल रहा होता है। इसके अलावा पीयू के कई लोग पीजीआई व अन्य विभागों में नौकरी करने जाते हैं। उनके गेट नंबर एक नजदीक पड़ता है। उसे खोला नहीं जा रहा है। इसके साथ ही शिक्षकों को भी इमरजेंसी में पीजीआई आदि जगहों पर जाना पड़ता है तो उन्हें भी गेट बंद होने के कारण दिक्कतें सहनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed