फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU feedback online studies teachers teaching work not found right issued notice

पीयू विद्यार्थियों से लेगी ऑनलाइन पढ़ाई का फीडबैक, जिन शिक्षकों का शिक्षण कार्य सही नहीं मिला, उन्हें जारी किया जाएगा नोटिस

Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
PU feedback online studies teachers teaching work not found right issued notice
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ऑनलाइन पढ़ाई की जांच के लिए छात्रों से फीडबैक लेगी। किस शिक्षक का कैसा शिक्षण कार्य है, यह छात्रों के फीडबैक से पता चलेगा। यदि किसी शिक्षक का शिक्षण कार्य सही नहीं मिलता है तो उनको नोटिस जारी होगा और उसके बाद भी सुधार नहीं होता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पीयू में नैक टीम ने वर्ष 2015 में दौरा किया था। उस दौरान टीम ने पाया था कि छात्रों से पढ़ाई के बाद फीडबैक नहीं लिया जा रहा है जबकि यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य था। इस पर पीयू को काम करने के लिए कहा गया। अब जाकर पीयू ने इसके लिए फार्म तैयार किए हैं लेकिन इस समय पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। सूत्रों का कहना है कि छात्रों को मैनुअल फार्म तो नहीं दिया जा सकता है लेकिन वेबसाइट पर इस फार्म को उपलब्ध कराया जाएगा और छात्र इसे डाउनलोड करके भर सकेंगे और फिर उसे वहीं पर पूरे विवरण के साथ सेव कर सकेंगे। हर विभाग के शिक्षकों के फीडबैक फार्म विभाग अध्यक्ष के पास पहुंचेंगे। उसकी जांच होगी। जहां भी कमियां होंगी, वहां चेयरमैन सुधार करवाएंगे। यह प्रक्रिया अक्तूबर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। ऐसा करने से पीयू को रैंकिंग में भी लाभ मिलेगा और सबसे आसान तरीका भी पीयू के पास है। वैसे फीडबैक फार्म कक्षाओं में देने से पीयू का खर्च अधिक आता लेकिन ऑनलाइन के जरिए खर्च बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed