फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Elections, Punjab University Student Council Elections 2018

SFS की कनुप्रिया बनी पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ की पहली महिला अध्यक्ष, देखें कॉलेजों का रिजल्ट

Fri, 07 Sep 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Sep 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
PU Elections, Punjab University Student Council Elections 2018
पीयू छात्र संघ की अध्यक्ष कनुप्रिया
आज पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव 2018 के लिए मतदान हुआ, जिसमें स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी(एसएफएस) ने भारी मतों से जीत दर्ज की और कनुप्रिया के सिर पहली महिला अध्यक्ष बनी। इसके अलावा पीयू से संबंद्ध 11 कॉलेजों में भी वोटिंग हुई। करीब एक घंटा स्टूडेंट्स ने वोट डाले। 11 कॉलेजों में 31 हजार वोटर हैं। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी में 15281 वोटर हैं।
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए मुकाबला मुख्य तौर पर सात छात्र नेताओं में रहा- एसएफएस से जूलोजी विभाग की कनुप्रिया, एनएसयूआई से अनुज सिंह, एबीवीपी से आशीष राणा, सोई के गठबंधन से इकबालप्रीत सिंह, पुसू से रविंदर वीर सिंह, पुसू ललकार से अमनदीप सिंह और यूआईईटी से अजयंत।
विज्ञापन


मतदान सवेरे सवा दस बजे शुरू हुआ और सवा 11 बजे खत्म। उसके बाद जिम्नेजियम हॉल में मतगणना शुरू हुई।

कॉलेजों के रिजल्ट शाम तक आ गए थे, जो इस प्रकार हैं...

PU Elections, Punjab University Student Council Elections 2018
छात्र संघ चुनाव
- डीएवी कालेज सेक्टर-10 में आशीष नेहरा जीते
- पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-46 में अनुजा जीतीं

- गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज सेक्टर-26 ब्वॉयज सतगुरु ने बाजी मारी
- श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज-26 गर्ल्स में मुस्कान ने जीत का परचम लहराया

- एसडी कालेज सेक्टर-32 में सोई के प्रीतम पाल सिंह के सिर जीत का ताज सजा
- एमसीएम डीएवी कालेज-36 में ज्योत्सना नारंग ने जीत दर्ज की

- पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 में राघव शर्मा ने चुनाव जीता
- देव समाज कालेज सेक्टर-45 में निशांत परवीन के हाथ लगी जीत

- जीसीजी 11 में गरिमा ने चुनाव जीत कर अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की
- सेक्टर 42 स्थित जीसीजी में मनप्रीत कौर को विजयी घोषित किया गया

एसडी कालेज में सोई का क्लीन स्वीप

PU Elections, Punjab University Student Council Elections 2018
सोई
 एसडी कालेज सेक्टर-32 में हुए छात्रसंघ चुनाव में स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने क्लीन स्वीप कर सभी पार्टियों को धूल चटा दी। सोई ने मजबूत मानी जा रही एसडीसीयू और एसडीयूसी गंठबंधन को करारी शिकस्त दी। कॉलेज में सुबह 9 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वोटिंग के बाद दोपहर 12.45 बजे के आसपास रिजल्ट घोषित कर दिया गया। 

एसडीसीयू और एसडीयूसी गंठबंधन को जीत का पूरा विश्वास था लेकिन इस बार पासा उलट गया। सोई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी पदों पर कब्जा जमा लिया। अध्यक्ष पद पर सोई के प्रीतम पाल सिंह, वाइस प्रेसिडेंट पद पर अपूर्वा तिवारी, जनरल सेक्रेटरी पद पर अनमोल भारद्वाज जबकि ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर मोहम्मद हमजा हैदर ने जीत हासिल की। कॉलेज में इस बार कुल 44.28 प्रतिशत मतदान हुआ। कॉलेज में स्टूडेंट्स की संख्या 6700 है, जिनमें से 2973 विद्यार्थियों ने मतदान में हिस्सा लिया।

किसको मिले कितने वोट
अध्यक्ष पद पर विजयी सोई के प्रीतम पाल सिंह को कुल 1785 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एसडीसीयू व एसडीयूसी गंठबंधन के राजकुमार बैद्यवान को कुल 1182 वोट पड़े।
वाइस प्रेसिडेंट पद पर विजयी सोई की कैंडीडेट अपूर्वा तिवारी को कुल 1606 वोट पड़े जबकि प्रतिद्वंद्वी एसडीसीयू और एसडीयूसी गंठबंधन के संचित कालरा को कुल 1092 वोट मिले।
जनरल सेक्रटरी पद पर विजयी सोई कैंडीडेट अनमोल भारद्वाज को कुल 1510 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एसडीसीयू और एसडीयूसी गंठबंधन के आकाश सिंगला को कुल 1248 वोट पड़े।
ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर विजयी सोई के मोहम्मद हमजा हैदर को कुल 1527 वोट पड़े जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एसडीसीयू और एसडीयूसी गंठबंधन के मनीष कुमार सिंगला को कुल 1127 वोट मिले। 
विज्ञापन

गवर्नमेंट कॉलेज 46 में एबीवीपी की अनुजा बनीं अध्यक्ष 

PU Elections, Punjab University Student Council Elections 2018
एबीवीपी की अनुजा
 गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-46 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए स्टूडेंट्स सुबह सुबह ही पहुंच गए थे। वोटिंग को लेकर छात्रों में गजब का उत्साह दिखा। वोटिंग के बाद यहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया जबकि वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और ज्वांइट सेक्रेटरी पद पर सोपू और एनएसयूआई गठबंधन ने जीत दर्ज की। सुबह 9 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

वोटिंग के बाद दोपहर 1.15 बजे घोषित कर दिया गया। एबीवीपी की अनुजा प्रेसिडेंट पद की विजेता रहीं जबकि सोपू और एनएसयूआई गठबंधन की दिव्या गुप्ता उप प्रधान पद के लिए चुनी गईं। सोपू और एनएसयूआई गठबंधन के ईशान सिंह सेक्रेटरी जबकि दविंदर सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर चुने गए। कॉलेज में इस बार 53.21 प्रतिशत मतदान हुआ। कॉलेज के 2565 स्टूडेंट्स में से 1368 ने मतदान में हिस्सा लिया।

खालसा कालेज सेक्टर-26 में केसीएसयू का कब्जा

PU Elections, Punjab University Student Council Elections 2018
विजेता मुस्कान
 श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज सेक्टर-26 में कुल 52.22 फीसदी वोटिंग हुई। कुल 6040 विद्यार्थियों में से अध्यक्ष पद के लिए 3154 वोट पड़े, जिनमें से 3015 मत वैध रहे जबकि 99 वोटरों ने नोटा का इस्तेमाल किया। कालेज में सभी पदों पर केसीएसयू के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर बीए सेकेंड ईयर के छात्र एवं खासला कालेज स्टूडेंट यूनियन (केसीएसयू) के सतगुर सिंह ने 1518 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।

हालांकि कालेज के अध्यक्ष पद का फैसला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर होगा। उनके अलावा वाइस प्रेसिडेंट के पद पर केसीएसयू की ही अंबिका रानी, जनरल सेक्रेटरी पद पर रजत और ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर चंदर रेखा ने बाजी मारी।

जीजीएससीडब्ल्यू सेक्टर-26 में मुस्कान बनीं अध्यक्ष 
गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज फॉर वुमन सेक्टर-26 में हुए छात्रसंघ चुनाव में बीकॉम तृतीय वर्ष की मुस्कान मेहता अध्यक्ष पद पर चुन ली गईं। अध्यक्ष पद पर उनके मुकाबले में खड़ी रिशिका एवं मानसी हाजिरी कम होने की वजह चुनाव से बाहर हो गईं। अध्यक्ष बनाए जाने की खबर जैसे ही मुस्कान की समर्थकों को मिली तो उन्होंने मुस्कान को बधाई देनी शुरू कर दी।

इस दौरान सभी ने खुशी के साथ मुस्कान को हवा में उछाला। इसके साथ ही बीसीए तृतीय वर्ष की दिव्या शर्मा उपाध्यक्ष, बीसीए तृतीय वर्ष की मनजीत कौर सेक्रेटरी और बीसीए तृतीय वर्ष की सिमरन ज्वांइट सेक्रेटरी के लिए चुन ली गईं। चारों पदों पर विजेता टीम को कालेज प्रिंसिपल ने जतिंदर कौर और अमृता कौर, निति संधू और गरिमा अरोड़ा ने सभी को पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी। 

गवर्नमेंट कालेज ऑफ कामर्स में नहीं हुआ चुनाव 

PU Elections, Punjab University Student Council Elections 2018
खुशी मनाते छात्र-छात्राएं
 पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव के नियमों के अनुसार 75 फीसदी हाजिरी न होने पर गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कामर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर-50 के विद्यार्थियों को चुनाव से वंचित रहना पड़ा। कॉलेज में इस बार चुनाव नहीं हुए।

ज्योत्सना नारंग बनीं एमसीएम कालेज की अध्यक्ष 
 एमसीएम कालेज सेक्टर-36 में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। चुनाव के लिए छात्राओं में सुबह से ही उत्साह नजर आया। कालेज में बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां अध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योत्सना नारंग विजयी रहीं जबकि उपाध्यक्ष के पद पर बीए तृतीय वर्ष की ही कोविदा मेहता ने जीत दर्ज की। सचिव पद पर बीकॉम सेकेंड ईयर की सिमरन कौर को चुना गया। 

मनप्रीत कौर बनीं पोस्ट ग्रेजुएट कालेज फॉर गर्ल्स की अध्यक्ष

PU Elections, Punjab University Student Council Elections 2018
विजेता मनप्रीत कौर
 पोस्ट ग्रेजुएट कालेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-42 में भी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। यहां कुल 1630 वोट में से 1573 मत वैध रहे। कालेज में अध्यक्ष पद पर बीए थर्ड ईयर की छात्रा मनप्रीत कौर ने जीत हासिल की। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट पद पर कमलदीप कौर, सेक्रेटरी पद पर गरिमा और ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर अवनीत कौर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। 

देव समाज कालेज में निशात परवीन बनीं अध्यक्ष
चंडीगढ़। देव समाज कालेज सेक्टर-45बी में कुल 45 फीसदी छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां अध्यक्ष पद बीए थर्ड ईयर की छात्रा निशात परवीन, उपाध्यक्ष पद पर बीए सेकेंड ईयर दिव्या राणा, सचिव बीएस सेकेंड ईयर मुस्कान जस्सल और संयुक्त सचिव पद पर बीए फर्स्ट ईयर की ऋषिका राजपूत ने जीत हासिल की। 

देव समाज कालेज ऑफ एजूकेशन में 81 फीसदी वोटिंग
वहीं देव समाज कालेज ऑफ एजूकेशन सेक्टर-36बी में चुनाव डॉ. रोहित भंडारी और चरणजीत कौर के  मार्गदर्शन में संपन्न हुई। छात्रों ने प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रे टरी और ज्वाइंट सेक्रे टरी के  पदों के  लिए 81 फीसदी वोटिंग हुई। यहां अध्यक्ष पद पर उत्तरा क टारिया ने जीत हासिल की। वहीं, श्वेता गुप्ता ने वाइस प्रेसिडेंट, सिम्मी रॉय ने सेक्रेटरी और निष्ठा भठेजा ने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed