फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU CET UG Entrance Exam on 19

पीयू सीईटी यूजी प्रवेश परीक्षा 19 को

Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
PU CET UG Entrance Exam on 19
चंडीगढ़। पीयू के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सीईटी यूजी प्रवेश परीक्षा 19 सितंबर को होगी। इस परीक्षा के लिए पीयू समेत पंजाब में 24 केंद्र बनाए गए हैं। 7326 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। पीयू ने इस परीक्षा के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

19 सितंबर को सुबह 9 से 10.10 बजे तक गणित, सुबह 10.40 से 11.50 बजे तक रसायन विज्ञान, दोपहर 12.20 से 1.30 बजे तक भौतिक विज्ञान, दोपहर 2.20 से 3.30 बजे तक जीव विज्ञान का पेपर होगा। हर विषय में अलग-अलग विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। कुछ विद्यार्थियों के फार्म अपूर्ण हैं, तो कई के पूरे हैं। पीयू ने परीक्षा केंद्र पीयू कैंपस के अलावा चंडीगढ़ व पंजाब के कॉलेजों में बनाए हैं। विद्यार्थी पीयू की वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन

ये हैं निर्देश
परीक्षा से एक घंटा पहले छात्रों को केंद्रों पर पहुंचना होगा।
परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद रिपोर्टिंग करने वाले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों को कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र साथ लाएं, अन्यथा उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर देने के लिए ब्लैक बॉल/जेल पेन लाना होगा।
प्रत्येक पेपर के लिए दृष्टिबाधित/दिव्यांग अभ्यर्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति नहीं है।
उम्मीदवारों को मोबाइल फोन, पेजर, वायरलेस सेट, कॉर्डलेस फोन आदि जैसे किसी भी दूरसंचार उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed