फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU campus: who will be elected in campus election

कौन बनेगा कैंपस का नया सरताज, फैसला आज

Sat, 06 Sep 2014 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Sep 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
PU campus: who will be elected in campus election

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) छात्र काउंसिल का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह शुक्रवार शाम 4 बजे तक तय हो जाएगा। पीयू छात्र काउंसिल अध्यक्ष पद के लिए इस बार सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


हालांकि प्रधान पद के लिए आवेदन करने वाले सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ के स्टूडेंट गुरविंदर सिंह और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज(यूआईएलएस) के निशांत मैनी ने दूसरी पार्टियों को समर्थन देने का फैसला कर चुनावी दौड़ से खुद को बाहर कर लिया है।
विज्ञापन


पीयू के साथ साथ शहर के कालेजों में भी वोट डाले जाएंगे। शहर के कुछ कालेजों में चुनाव निर्विरोध हो गया है। कैंपस में सभी छात्र संगठनों के नेताओं के साथ साथ आम विद्यार्थियों की भी धड़कने तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू कैंप में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

PU campus: who will be elected in campus election

हर तरफ यही चर्चा है कि क्या कैंपस में एनएसयूआई लगातार दूसरी बार बाजी मारेगी या पीयू में सोपू व पुसू की दोबारा से वापसी होगी। पीयू में पिछले कई सालों से पुसू व सोपू का ही राज था, लेकिन पिछले साल एनएसयूआई ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पदों पर जीत हासिल की थी।

हालांकि पुसू-एबीवीपी-इनसो गठबंधन ने दो पदों पर कब्जा किया था। इनमें से उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की उम्मीदवार चुनाव जीती थी। एनएसयूआई के चंदन राणा छात्र काउंसिल के अध्यक्ष बने थे। शुक्रवार को होने वाले पीयू छात्र काउंसिल चुनाव से एक दिन पहले शांति बनाए रखने के लिए पीयू कैंप में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

डीएसपी सेंट्रल आशीष कपूर की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी, जिप्सी और मोटर साइकिल पर सवार जवानों ने पूरे कैंपस का चक्कर लगाया। पुलिस अधिकारियों ने चुनाव में शांति बनाए रखने के लिए सभी छात्र नेताओं से अपील भी की।

पीयू चुनाव एक नजर में

PU campus: who will be elected in campus election

- पीयू में 14323 विद्यार्थी मतदान में हिस्सा लेंगे
- पिछले साल की तुलना में इस साल 648 विद्यार्थी बढ़े
- चुनाव के लिए 9:45 से एंट्री होगी शुरू और 10:15 के बाद छात्रों की एंट्री नहीं होगी
- विद्यार्थियों को अपने-अपने विभागों में सुबह 9:30 तक पहुंचना होगा
- सभी विद्यार्थियों को अपने साथ पहचान पत्र लाने होंगे
- सबसे ज्यादा विद्यार्थी (2545) यूआईईटी में
- सबसे कम वोटर (24) फ्रेंच विभाग में
- 115 विभागीय प्रतिनिधियों (डीआर) में से 65 निर्विरोध चुने गए
- सिर्फ 50 डीआर के लिए ही होगा चुनाव
- शाम 4:00 बजे तक घोषित होंगे परिणाम
- 64 विभागों में कुल 184 मतदान केंद्र बनाए
- परिणाम आने के बाद कार्यकारिणी के पांच सदस्यों का चुनाव भी होगा
- मतों की गिनती के लिए 26 रिटर्निंग ऑफिसर लगाए
- पीयू के गेट नंबर एक से दोपहर 12 से 4 बजे के बीच एंट्री नहीं होगी

प्रेसीडेंट के ‌लिए इनके बीच होगा मुकाबला

PU campus: who will be elected in campus election

उम्मीदवार-----------विभाग----संगठन का नाम
अमनदीप कौर--------अंग्रेजी----एसएफएस
अनिल शर्मा---------बायोफिजिक्स---पुसू-एचएसए-जीजीएसयू-एचपीएसए
अंकुश गुप्ता------------लॉ--------एबीवीपी
दिव्यांशु बुद्धिराजा-----यूआईईटी----एनएसयूआई-एनएसओ-हिमसू
गुरविंदर सिंह---सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ----उम्मीदवारी से हटे
निशांत मेनी--------यूआईएलएस------उम्मीदवारी से हटे
रचित दुग्गल--------यूआईईटी-------सोई-इनसो-सोपू-युवा

वाइस प्रेसिडेंट
उम्मीदवार-------विभाग---------संगठन का नाम

मनप्रीत कौर-----फिजिक्स--------एबीवीपी
रमनदीप कौर शिव्या------पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन----सोई-इनसो-सोपू-युवा
स्निग्धा बावा------इकोनॉमिक्स    ----एनएसयूआई-एनएसओ-हिमसू
सुनिमरत कौर---------यूआईएएमएस-----पुसू-एचएसए-जीजीएसयू-एचपीएसए

सेक्रेटरी पद के लिए इनके बीच मुकाबला

PU campus: who will be elected in campus election

उम्मीदवार--------विभाग--------संगठन का नाम
अंकुर सहरावत-----यूआईईटी------एनएसयूआई-एनएसओ-हिमसू
दिवजोत संधू--------लॉ---------सोपू
नीरज खरब--------हिस्ट्री------पुसू-एचएसए-जीजीएसयू-एचपीएसए
शीनू बाला--------संस्कृत------एबीवीपी
सोमनाथ ठाकुर------ज्योग्राफी----सोई-इनसो-सोपू-युवा

ज्वाइंट सेक्रेटरी
उम्मीदवार-------विभाग-----संगठन का नाम
अभिषेक थापर----यूआईईटी----पुसू-एचएसए-जीजीएसयू-हिमसू
अंकुर कुमार------यूआईईटी-----सोई-इनसो-सोपू-युवा
केशव दीप सिंह---यूआईसीईटी-----एबीवीपी
पूजा शर्मा---------बॉटनी--------एचपीएसयू
सचिन कंवर------गांधीयन एंड पीस स्टडी-----एनएसयूआई-एनएसओ-हिमसू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed