फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU campus opened, but where students will stay, it is not clear

पीयू कैंपस खुला, पर विद्यार्थी रहेंगे कहां, यह साफ नहीं

Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
PU campus opened, but where students will stay, it is not clear
चंडीगढ़। पीयू कैंपस चार विभागों के विद्यार्थियों के लिए खोल दिया गया, लेकिन विद्यार्थी रात को रहेंगे कहां, यह तय नहीं हो पाया। नियमों के मुताबिक छात्रों को छात्रावास में जगह दी जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ छात्र अभी भी आवेदन की प्रक्रिया जानने के लिए छात्र संगठनों के पास जा रहे हैं। छात्र संगठनों ने कहा है कि जल्द से जल्द छात्रों की समस्या हल करें।
विज्ञापन

पीयू ने भौतिक, रसायन और औषधि विज्ञान विभाग व डेंटल कॉलेज के परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कैंपस में बुलाया है। अधिकांश की कक्षाएं ऑफलाइन शुरू हो गई हैं। प्रयोगशालाओं में विद्यार्थी काम कर रहे हैं। विद्यार्थियों को रहने की चिंता सता रही है। हर विभाग से पांच से सात विद्यार्थियों को ही छात्रावासों में रहने को जगह मिल रही है। बाकी विद्यार्थियों को इसके आवेदन की प्रक्रिया का पता नहीं। वे घर ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि कुछ छात्रावासों के संचालकों को भी इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में वे किस आधार पर छात्रावासों में प्रवेश करेंगे। एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा का कहना है कि छात्रों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed