फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU alumni distributed three thousand masks

सेवा : पीयू के एलुमनी ने जरूरतमंदों को बांटे तीन हजार मास्क

Sat, 29 May 2021 08:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
PU alumni distributed three thousand masks
चंडीगढ़। कोरोना महामारी में तमाम लोगों ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इस कार्य में छात्र भी पीछे नहीं हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूबीएस विभाग से पास आउट हुए विकास अग्रवाल ने तीन हजार से अधिक लोगों को मास्क बांटे और सैनिटाइजर उपलब्ध करवा रहे हैं। पिछले साल उन्होंने कोरोना काल में ही ऑनलाइन पोर्टल के जरिए एक लाख की धनराशि जुटाकर लोगों को राशन आदि पहुंचाया था। विकास अग्रवाल के प्रयास की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन

विकास अग्रवाल एमबीए मार्केटिंग के छात्र रहे हैं। दो माह पहले ही वह पासआउट हुए। उनकी नौकरी इंफोसिस कंपनी हैदराबाद में लगी है। प्लेसमेंट के दौरान ही कोरोना की दूसरी लहर आ गई। उन्होंने फिर योजना बनाई कि इस बार जरूरतमंद की किस तरह मदद की जाए। उन्होंने मास्क बांटने व सैनिटाइजर देने का निर्णय लिया। उन्होंने पीयू के आसपास के क्षेत्र के अलावा सेक्टरों में जाकर लोगों को मदद पहुंचाई। गांवों में भी वह पहुंचे। उनका मिशन जारी है। मास्क व सैनिटाइजर उन्होंने अपनी जेब से खरीदे हैं। उनका कहना है कि लोगों की मदद कर जो आनंद व सुख प्राप्त होता है, वह किसी अन्य कार्य में नहीं मिलता। संकट में हर किसी के काम आना चाहिए। कोरोना ने पूरी दुनिया को तबाह करने की कोशिश की। इसी बीच लोगों की मदद जरूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed