{"_id":"60a02cb98ebc3efb8d1e3b1f","slug":"pu-advises-students-to-go-home-due-to-increasing-infection-in-campus-chandigarh-news-pkl413475125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू ने परिसर बढ़ते संक्रमण के चलते विद्यार्थियों को घर जाने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू ने परिसर बढ़ते संक्रमण के चलते विद्यार्थियों को घर जाने की दी सलाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शनिवार को प्रेस बयान जारी करके कहा कि पिछले कुछ दिनों में लगभग 35-40 की संख्या में वार्डन और ऑफिस स्टाफ सहित कई छात्रावासों के सफाई कर्मचारी, अटेंडेंट, माली और मेस कैंटीन के कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा हाल ही में कोरोना संक्रमण के कारण गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्यों में दो की जान चली गई है। परिसर में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या हर दिन बढ़ रही है, इसलिए विद्यार्थियों की स्वास्थ्य सुरक्षा देखते हुए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने घर लौट जाएं।
पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में कोरोना संक्रमित मामलों में वृद्धि के कारण प्रशासनिक ब्लॉक, कुलपति कार्यालय और कुछ अन्य विभागों/भवनों को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. एसके तोमर ने बताया कि पीयू पहले ही दो बार निर्देश जारी कर चुका है कि छात्रावास के निवासी अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अपने परिवारों के पास 15 मई तक वापस चले जाएं। बढ़ते कोरोना संक्रमण की शृंखला को तोड़ने के लिए एक बार फिर यह सलाह दी जाती है कि जो लोग अभी भी छात्रावासों में रह रहे हैं, वे जल्द से जल्द अपने घरों को लौट जाएं। यह हम सभी के व्यापक हित में और मौजूदा महामारी से निवासियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए है।
आज स्वास्थ्य विभाग की टीम जीएच-1 और 2 का करेगी कोरोना परीक्षण
डीन स्टूडेंट वेलफेयर, पंजाब विश्वविद्यालय के कार्यालय ने लक्ष्मी बाई महिला छात्रावास-2 के वार्डन के अनुरोध पर सीएमओ, पीयू के माध्यम से यूटी स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क किया है। उन्होंने जीएच-1 और जीएच-2 के कर्मचारियों, मेस कर्मियों और निवासियों का कोरोना परीक्षण करने का अनुरोध किया था। स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम रविवार को सभी का कोरोना परीक्षण करेगी। वार्डन ने जानकारी दी थी कि अप्रैल के मध्य से अब तक वार्डन और कार्यालय के कर्मचारियों सहित कुल 18 कर्मचारियों में से 7 स्टाफ सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
विज्ञापन
विद्यार्थी आग्रह के बाद भी नहीं छोड़ रहे छात्रावास
वार्डन ने बताया कि दो विद्यार्थी 12 मई को एक साथ छात्रावास से गए थे। इनमें से एक ने 13 मई को घर पहुंचकर कोरोना संक्रमित आने की सूचना दी है। कुल 50-55 में से छात्रावास एक और दो में अभी भी करीब 34 विद्यार्थी रह रहे हैं। उन्हें कई बार आग्रह किया गया है, लेकिन वे छात्रावास नहीं छोड़ रहे हैं। पीयू 14 परिसर में अन्य छात्रावासों के सभी निवासी भी इन छात्रावासों में आते हैं, जिससे आगे प्रसार की संभावना बढ़ जाती है। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जीएच-2 की वार्डन डॉ. हरजीत कौर ने डीएसडब्ल्यू और सीएमओ कार्यालय से उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।