फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Psychiatric patients wandering for medicine in Chandigarh 

चंडीगढ़ में दवा के लिए भटक रहे मनोरोगी, डाइजापाम की आपूर्ति न होने से बढ़ रही परेशानी 

Tue, 12 Jan 2021 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Jan 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Psychiatric patients wandering for medicine in Chandigarh 
जीएमसीएच-32 - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्टिपल सेक्टर 32 के मनोरोग विभाग में इलाज करा रहे मरीजों को दी जाने वाली जरूरी दवा डाइजापाम अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। मरीजों के परिजन दवा के लिए अस्पताल के साथ ही दवा की दुकानों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन


अस्पताल में पहले तो उन्हें लगातार दवा के लिए अगले दिन आओ कहकर लौटा दिया जा रहा है। वहीं परिजनों के हगामा करने पर अंत में मरीज के पंजीकरण कार्ड पर दवा उपलब्ध न होने की बात लिखकर दी जा रही है। इससे एक तरफ जहां दवा के अभाव में मरीज की स्थिति बिगड़ रही है, वहीं परिजन भी काफी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पहली बार : पीजीआई ने प्लाज्मा थेरेपी से आठ साल के बच्चे का लकवा किया दूर, लौटी आंखों की रोशनी 
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा की आपूर्ति की चल रही प्रक्रिया
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दवा खत्म हो जाने के कारण इसके लिए डिमांड भेजी गई है। जल्द ही आपूर्ति होने की उम्मीद है, लेकिन अस्पताल के साथ ही बाजार में भी मरीजों को दवा न मिलने से परेशानी काफी बढ़ गई है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो फिर उन्हें अपने मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ेगा। 


मरीज के परिजन खतरे में
बलटाना निवासी बीबी यादव ने बताया कि उनके मरीज को डाइजापाम की खुराक दी जाती है, लेकिन पिछले 15 दिन से यह बंद है। इसके लिए वे लगातार अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। पहले तो डॉक्टर ने पंजीकरण के कार्ड पर दवा लेने के लिए लिख दिया, लेकिन फिर दवा काउंटर पर बताया गया कि दवा खत्म हो गई है, अगले दिन आना। उसके बाद आने पर पंजीकरण कार्ड पर दवा उपलब्ध नहीं है, लिखकर लौटा दिया गया। बीबी यादव ने बताया कि यह दवा न देने पर मरीज काफी परेशान करता है। इससे परिजनों को खतरा बना रहता है। 

मरीजों को दवा न मिलने संबंधी शिकायत अब तक मेरे सामने नहीं आई है। अगर इस तरह की परेशानी है तो इसकी जांच करवाकर इसे तत्काल दूर करवाया जाएगा। - डॉ. रवि गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक, जीएमसीएच-32

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed