{"_id":"6172a4a6a6046b5f637a60f9","slug":"pspcl-has-cleared-the-outstanding-arrears-of-electricity-bills-worth-rs-77-37-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पीएसपीसीएल ने 77.37 करोड़ रुपये बकाए का किया भुगतान, 96,911 घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पीएसपीसीएल ने 77.37 करोड़ रुपये बकाए का किया भुगतान, 96,911 घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को फायदा
Fri, 22 Oct 2021 05:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Oct 2021 05:22 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आदेश के बाद पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं का बकाया बिलों का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के निर्देश पर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने बिजली बिलों का बकाया रुपये का भुगतान कर दिया है। अब तक दो किलोवाट से कम लोड वाले 96,911 घरेलू उपभोक्ताओं का 77.37 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
सरकार पर पड़ेगा 1200 करोड़ का बोझ
पंजाब सरकार ने हाल ही में दो किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शनों का बकाया बिल माफ करने का आदेश दिया था। इस फैसले से प्रदेश सरकार पर 1200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। पंजाब में 75 से 80 फीसदी उपभोक्ता दो किलोवाट तक के हैं। प्रदेश में 75 लाख कुल उपभोक्ता हैं। इनमें 53 लाख उपभोक्ता दो किलोवाट से कम के हैं। 57 से एक लाख तक बिजली कनेक्शन बकाए की वजह से काटे गए थे। पंजाब सरकार अब इन्हें बिना कोई शुल्क के जोड़ेगी।
विज्ञापन
पानी का बिल भी 50 रुपये महीना
हाल ही पंजाब कैबिनेट ने घरेलू पानी का बिल घटाकर प्रतिमाह 50 रुपये कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति योजनाओं को एक अक्तूबर से मुफ्त बिजली मुहैया करवाई जा रही है। सरकार के इस फैसले से खजाने पर 440 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। गांवों में पहले पानी का बिल 166 रुपये प्रति माह था। सरकार ने इसे 50 रुपये कर दिया है। शहरों में भी 125 गज से अधिक प्लाट वालों का पानी का बिल 50 रुपये महीने कर दिया गया है।
विज्ञापन
On the directives of CM Charanjit Singh Channi, the Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) has cleared the outstanding arrears of electricity bills worth Rs. 77.37 crore of 96,911 domestic consumers having load below 2 KW till date: Punjab Chief Minister's Office (CMO) pic.twitter.com/9OmH0msmfb
— ANI (@ANI) October 22, 2021