{"_id":"574472864f1c1bba7d69148a","slug":"pseb-10th-class-result-sports-catagory-toppers-interview","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टैंट वाले की बेटी PSEB 10वीं की टॉपर, जज बनने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंट वाले की बेटी PSEB 10वीं की टॉपर, जज बनने का सपना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 25 May 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
टेंटवाले की बेटी पुष्विंदर कौर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता टैंट का काम करते हैं और बेटी ने पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप करके उनका नाम रोशन किया। अब बेटी जज बनना चाहती है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए दसवीं के परिणाम में लुधियाना की दो लड़कियों ने स्पोर्ट्स कैटागरी में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है।
बीसीएम स्कूल फोकल प्वाइंट छात्रा पुषविंदर कौर ने स्पोर्ट्स कैटागरी में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर लुधियाना का नाम रोशन किया है। शेरपुर की रहने वाली पुषविंदर कौर ने बताया कि उसके पिता सुखजिंदर सिंह टैंट का काम करते है। माता सपना ग्रहणी है। आगे की पढ़ाई के लिए इसी स्कूल में आर्ट्स में एडमिशन लिया है।
पुषविंदर ने बताया कि वह जज बनना चाहती है। पिता जी को पहले ही कह दिया था कि वह स्टेट लेवल पर नाम रोशन करेगी। जो सोचा था वही हुआ। परीक्षा की तैयारी के लिए वह रात दो बजे तक पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन
इसके अलावा पुषविंदर ने बताया कि वह साफ्टबॉल की प्लेयर है और स्टेट लेवल पर दूसरा स्थान हासिल कर चुकी है। शुरु से ही स्कूल में टॉप करती आई हूं और आगे भी मेहनत कर परिवार का नाम रोशन करती रहूंगी।

न्यूरो सर्जन बनना चाहती है अकाउंटेंट पिता की बेटी तनिषा
पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड के दसवीं के टॉपर्स का इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला
इसी स्कूल की छात्रा तनीषा शर्मा ने भी स्पोर्ट्स कैटागरी में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। मुंडिया कलां की रहने वाली तनीषा शर्मा ने बताया कि उसके पिता अनिल जोशी अकाउंटेंट है। जबकि माता ममता ग्रहणी है।
तनीषा ने बताया कि वह न्यूरो सर्जन बनना चाहती है। आगे की पढ़ाई के लिए इसी स्कूल में मैडिकल में एडमिशन लिया है। दसवीं में बहतरीन अंक हासिल करने के लिए सुबह तीन बजे उठ कर पढ़ती थी।
तनीषा ने बताया कि वह सैल्फ स्टडी करती थी। तनीषा ने बताया कि वह साफ्टबॉल की स्टेट लेवल प्लेयर है। स्टेट लेवल पर दूसरा स्थान हासिल कर चुकी है। उसे बैडमिंटन भी खेलना पसंद है।