फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Proudly Vaccinated' campaign to protect customers and shopkeepers

ग्राहकों और दुकानदारों की सुरक्षा के लिए 'प्राउडली वैक्सीनेटेड' अभियान

Fri, 30 Jul 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
'Proudly Vaccinated' campaign to protect customers and shopkeepers
चंडीगढ़। दुकानदारों और ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम (दक्षिण) रूपेश कुमार ने एक पहल की है। इसके तहत जिन दुकानदारों ने वैक्सीन लगवा ली है, वह अपने दुकानों के बाहर 'प्राउडली वैक्सीनेटेड' का स्टीकर लगाएंगे, जिससे ग्राहकों को पता चल सके कि जिस दुकानदार से वह खरीदारी कर रहे हैं, उसने वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

वीरवार को सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट से इस अभियान की शुरुआत की गई। अभियान को शुरू करने के लिए एसडीएम दक्षिण रूपेश कुमार खुद अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानों पर जाकर ‘प्राउडली वैक्सीनेटेड’ के स्टीकर लगवाए। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद हरदीप सिंह भी उपस्थित रहे। एसडीएम व पार्षद ने विभिन्न दुकानों पर जाकर उनसे पूछा कि क्या उन्होंने वैक्सीन लगवाई है, जिन्होंने टीका लगवाया था, उनकी दुकान पर स्टीकर लगाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम रूपेश कुमार ने कहा कि यह ग्राहकों और दुकानदारों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इससे ग्राहक देख सकेंगे कि किस दुकानदार ने वैक्सीन लगवाई है, उसके वहां से खरीदारी करना ज्यादा सुरक्षित रहेगा। जिस दुकान के बाहर स्टीकर लगा होगा, उनके पास ग्राहक ज्यादा आएंगे। एसडीएम रूपेश कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में इस अभियान को अन्य मार्केटों में भी शुरू किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed