फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protests at Batala after Shivsena leader's Brother Murdered

शिवसेना नेता के भाई की हत्या के बाद बटाला में विरोध प्रदर्शन, शव रखकर किया चक्का जाम

Wed, 26 Feb 2020 01:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Feb 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन

शिवसेना बालठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश नैयर के भाई मुकेश नैयर की हत्या के विरोध में मंगलवार शाम प्रदर्शनकारियों ने शव एंबुलेंस में रखकर जीटी रोड पर गांधी चौक में चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन में शिवसेना के नेता, लोक इंसाफ पार्टी के नेता समेत आढ़ती नेता भी पहुंचे। प्रदर्शन में विशेष तौर पर शिवसेना बाल ठाकरे के पंजाब के अध्यक्ष योगराज शर्मा पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने जीटी रोड एक घंटा जाम रखा। सूचना मिलने के बाद एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और जल्द ही इस मामले को ट्रेस करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना उठाया। 
विज्ञापन


इस दौरान शिवसेना बाल ठाकरे के पंजाब अध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि शिवसेना हर धर्म का सम्मान करती है लेकिन कुछ लोग समझते हैं कि शिवसेना उनके खिलाफ बोलती है। वह नैयर परिवार के साथ हैं। सरकार को हिंदू नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर होना चाहिए। एसएसपी बटाला ने उन्हें दो-तीन दिन में इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाने का आश्वासन दिया है, जिसके कारण उन्होंने यह धरना उठा लिया है। कुछ लोगों ने मृतक मुकेश नैयर के बेटे को सरकारी नौकरी देने और सरकार से हिंदू नेताओं को सुरक्षा वापस देने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि इस मर्डर को आरोपियों ने चाकू और किरच से अंजाम दिया है। इस कत्ल को सुलझाने के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारण के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं बताया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed