फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest, protest in chandigarh, Transfer, Advisor, Governor House, chandigarh

एडवाइजर के ट्रांसफर के विरोध में गवर्नर हाउस के बाहर प्रदर्शन

Fri, 11 Mar 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Mar 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
protest, protest in chandigarh, Transfer, Advisor, Governor House, chandigarh
‌विजय देव, सलाहकार, चंडीगढ़ प्रशासक - फोटो : amar ujala
प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव का दिल्ली ट्रांसफर होने पर स्वामी विवेकानंद युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को रोष प्रदर्शन किया और गवर्नर हाउस के बाहर विजय देव समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान गवर्नर हाउस जाते वक्त पुलिस कर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


सभी कार्यकर्ता वीरवार को सुबह सलाहकार के सेक्टर-7 स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विजय देव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और ट्रांसफर रद्द करने की मांग की। इसके बाद वह गवर्नर हाउस की ओर बढे़। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके चलते पुलिस व विवेकानंद मंच के कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। आखिर में गवर्नर हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने गवर्नर के अंडर सेक्रेटरी से मिलकर बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि गवर्नर बाहर गए हैं आते ही आपसे मुलाकात कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन ने कहा, प्रोजेक्ट पर पडे़गा बुरा असर
चंडीगढ़। सीटीयू वर्कर्स यूनियन की ओर से डिपो नंबर तीन सेक्टर-25 में वीरवार को एडवाइजर विजय देव के तबादले के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सीटीयू वर्कर्स यूनियन के प्रधान भूपिंदर सिंह, वाइस प्रेसीडेंट जतिंदर पाल सिंह, कैशियर जोगिंदर सिंह, यूनियन के सलाहकार रणजीत हंस ने कहा कि एडवाइजर विजय देव का ट्रांसफर राजनीतिक कारणों से हुआ है।

सीटीयू के विकास के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट की विकास गति अब धीमी हो जाएगी। प्रशासन की लापरवाही और सीटीयू मैनेजमेंट की ओर से मिला बजट पूरा खर्च नहीं हो पाया है। इसके चलते बजट में कटौती की गई है। बजट में कटौती के चलते सीटीयू की लांग रूट की बसें कैसे चलेंगी।

वहीं वर्कशॉप में कर्मचारियों की भर्ती भी अभी तक नहीं हो पाई है। रैली को काका सिंह, हरदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, चरण सिंह, कर्मजीत सिंह, नायब सिंह, राकेश कुमार, जगतार सिंह और दरबारा सिंह ने संबोधित करते हुए यूटी प्रशासन और सीटीयू मैनेजमेंट द्वारा मिला पूरा बजट न खर्च करने पर आलोचना की।


उनकी ओर से यूटी प्रशासन से मांग की गई कि सीटीयू में लॉन्ग रूट की बसें जल्द शामिल की जाएं। वर्कशॉप के कर्मचारियों की भर्ती जल्द की जाए, चेकिंग स्टाफ और वर्कशाप स्टाफ का बंद ओवर टाइम जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed