{"_id":"6438f8443e8ebd87b90bbf43","slug":"protest-outside-passport-office-in-chandigarh-industrial-area-phase-1-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पासपोर्ट बनवाने के लिए ली थी अप्वाइंटमेंट, पहुंचे तो दफ्तर पर लटकता मिला ताला, लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: पासपोर्ट बनवाने के लिए ली थी अप्वाइंटमेंट, पहुंचे तो दफ्तर पर लटकता मिला ताला, लोगों का हंगामा
Fri, 14 Apr 2023 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:26 PM IST
सार
पासपोर्ट बनवाने आए लोगों का कहना है कि उन्होंने जब अपॉइंटमेंट ली थी तो उन्हें 14 अप्रैल की तारीख दी गई थी। इसके बाद उनके फोन पर मैसेज भी आया था कि 14 अप्रैल को आपने पासपोर्ट कार्यालय पहुंचना हैं। उन्हें विदेश जाने के लिए जल्दी से फाइल लगवानी है। अब पासपोर्ट रि शेड्यूल करवाने में उन्हें तीन महीने का वक्त और लगेगा।
विज्ञापन
पासपोर्ट दफ्तर के बाहर लोगों ने लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में शुक्रवार को लोग पहुंचे तो पता चला कि आंबेडकर जयंती की छुट्टी होने के चलते कार्यालय बंद है। शुक्रवार को करीब 1660 लोगों को अप्वाइंटमेंट दी गई थी। पंजाब व हरियाणा के दूरदराज इलाकों से लोग सुबह आठ बजे ही सेवा केंद्र पहुंच गए थे। इनमें से कुछ लोगों की अप्वाइंटमेंट दोपहर बाद की थी।
विज्ञापन
सेवा केंद्र के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि आज छुट्टी है। गेट के बाहर नोटिस लगाया गया था, जिसमें लिखा था कि आंबेडकर जयंती होने के कारण रीजनल पासपोर्ट ऑफिस बंद रहेगा। इस नोटिस में लिखा गया था कि आवेदक अपने अप्वाइंटमेंट को ऑनलाइन पुनर्निर्धारित कर सकते हैं। यह देखकर लोग गुस्से में आ गए और पासपोर्ट कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर दी। लोगों ने सरकार और विदेश मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी की। यहां से गुजरने वाले किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दिया गया। लोगों ने चार घंटे तक सड़क जाम रखी। इसके बाद पुलिस ने आश्वासन दिया कि लोगों को ईमेल पर नई तारीख दी जाएगी, जिसके बाद शांत हुए।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि एक महीने पहले अप्वाइंटमेंट ली थी। इसके बाद तिथि नजदीक आने पर उनके फोन पर मैसेज भी आया कि 14 अप्रैल को पासपोर्ट कार्यालय पहुंचना है। बीती रात 12 बजे मैसेज आया कि आंबेडकर जयंती होने के कारण छुट्टी रहेगी और पासपोर्ट कार्यालय बंद रहेगा। जिन लोगों ने मैसेज नहीं देखा वे पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के खिलाफ की नारेबाजी
पासपोर्ट ऑफिस के बाहर सड़क जाम कर लोगों ने विदेश मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सड़कों पर बैठ गए। लोगों ने बताया कि उन्हें विदेश जाने के लिए जल्दी से फाइल लगवानी है। अब पासपोर्ट अप्वाइंटमेंट की तारीख बढ़ाने में और वक्त लगेगा। लोगों ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ पहुंचने में उनके पैसे भी खर्च हुए और समय भी बर्बाद हो गया।