फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest of central minister Maneka Gandhi in Punjab

पंजाब में मेनका का विरोध, मोदी के खिलाफ नारे

Mon, 02 Jun 2014 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 02 Jun 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
Protest of central minister Maneka Gandhi  in Punjab

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी रविवार को फतेहगढ़ साहिब स्थित विश्व विख्यात डेरा हंसाली पहुंची। यहां बाहर मीडियाकर्मी मेनका गांधी का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान वहां पर आंगनबाड़ी मुलाजिम पंजाब सीटू की वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरमीत कौर, गुरदीप कौर और ब्लॉक खेड़ा अध्यक्ष सरबजीत कौर ने मेनका गांधी को अपनी लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन देना चाहा, लेकिन मेनका गांधी वहां से कार में बैठकर चलीं गई।
विज्ञापन


इसके बाद आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाकर मेनका गांधी के मंत्रीमंडल से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान गुरमीत कौर ने कहा कि जब मेनका गांधी को महिलाओं के अधिकारों के लिए लोगों ने चुनकर केंद्र में भेजा है तो उन्हें हमारी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने मेनका गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर उनका इस्तीफा मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारा-370 पर पूछे गए सवालों का ‌नहीं दिया जवाब

Protest of central minister Maneka Gandhi  in Punjab

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी विश्व विख्यात डेरा हंसाली में संत बाबा अजीत सिंह से आशीर्वाद लेने पहुंची थी। डेरे में 50 मिनट रुकने के बाद वह गंडुआ स्थित संत बाबा राम सिंह जी दधेड़ा पहुंचीं। वह चंडीगढ़ की सादी पुलिस वर्दी अधिकारी के साथ लाल बत्ती वाली होंडा सिटी में पहुंची थीं।

दोनों डेरों में मेनका गांधी को दोशाला देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मेनका गांधी के साथ कोई केंद्रीय एवं राज्य सुरक्षा नहीं दिखी। इस मौके पर जब वह डेरा हंसाली से आशीर्वाद लेकर बाहर आईं तो मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया।

पत्रकारों ने मेनका गांधी से धारा-370 पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया और कार में बैठ गईं। डेरा दधेड़ा साहिब में लंगर छकने के बाद वह चंडीगढ़ की और रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed