{"_id":"5fa9abc38ebc3e91b537e79d","slug":"protest-from-pu-to-ut-secretariat-for-conduct-senate-elections-chandigarh-news-pkl3937043194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनेट चुनाव करवाने के लिए पीयू से लेकर यूटी सचिवालय तक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनेट चुनाव करवाने के लिए पीयू से लेकर यूटी सचिवालय तक प्रदर्शन
विज्ञापन
पीयू में प्रदर्शन करते छात्र संगठन के सदस्य।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीयू के सीनेट चुनाव करवाने की मांग पर सोमवार को पीयू से लेकर सचिवालय तक प्रदर्शन हुए। पीयू में जहां कई पूर्व सीनेटरों, पुटा व पंजाब के कुछ शिक्षकों ने मोर्चा संभाला, वहीं सचिवालय के प्रदर्शन में छात्र संगठन शामिल हुए। पीयू में प्रदर्शन के दौरान पीयू वीसी भी पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान की जा रही नारेबाजी पर आपत्ति जताई। नसीहत देते हुए कहा कि आप सभी लोग पढ़े-लिखे हैं। मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। प्रदर्शन का असर कुछ जरूर हुआ, लेकिन सीनेट चुनाव करवाने पर अभी संशय बना हुआ है। पीयू वीसी ने कहा कि समस्या समाधान के प्रयास करेंगे और सिंडिकेट की बैठक आयोजित करने के बारे में विचार किया जा रहा है। यह जल्द होगी। वहीं छात्रों को यूटी प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पीयू से चुनाव की तिथि का कार्यक्रम आएगा उसको अनुमति देंगे।
ऐसे शुरू हुआ प्रदर्शन, खूब हुई नारेबाजी
सीनेट चुनाव की तिथि पहले घोषित की गई थी, लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया। उसके बाद सीनेट का कार्यकाल खत्म हो गया। लोगों को लगा कि अब सीनेट खत्म हो जाएगी और इसकी जगह बोर्ड ऑफ गवर्नेंस लेगी। इस कार्य पर भाजपा के नेता तेजी से काम कर रहे हैं। सीनेट खत्म होते देख सोमवार को कई पूर्व सीनेटरों ने पीयू वीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पुटा के अध्यक्ष व सचिव भी शामिल हुए। पंजाब के कुछ शिक्षक भी आए। नारेबाजी दो घंटे से अधिक समय तक चली। पूर्व सीनेटरों ने कहा कि पीयू का लोकतांत्रिक ढांचा सीनेट है। इसे खत्म करने की साजिश चल रही है जो नहीं होने देंगे। कहा कि सीनेट चुनाव के मतदाताओं की जानकारी पीयू प्रशासन गलत दे रहा है। यह सही की जाए। साथ ही सीनेट चुनाव करवाएं।
आप के हिसाब से नहीं चला सकते पीयू : वीसी
वीसी ने कहा कि सीनेट चुनाव के लिए कर्मचारियों को तैयार करना आसान नहीं है। कोविड आए दिन किसी न किसी विभाग के कर्मचारी को हो रहा है। बाहर से लोगों को चुनाव के लिए बुला नहीं सकते। चुनाव की जिम्मेदारी मेरी है। किसी को भी यदि कोरोना हुआ या अन्य अनहोनी हुई तो सभी लोग पीछे हट जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपकी भाषा के मुताबिक वह चुनाव के लिए आगे नहीं लिख सकते। पहले हम शिक्षक हैं। आप जैसा आचरण हम नहीं कर सकते। आप जैसे पीयू को चलाना चाहते हैं उस हिसाब से संभव नहीं होगा। पीयू को दो साल में रैंकिंग में जिस स्तर पर लाएं हैं वह आसान नहीं है। इस प्रकरण के बाद पूर्व सीनेटरों के साथ वीसी की बैठक हुई। वीसी ने कहा कि चुनाव की योजना बनाई जा रही है। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी चुनाव की तिथि तय होंगी। साथ ही सिंडिकेट की बैठक कराने की योजना बनाएंगे।
विज्ञापन
सचिवालय के बाहर छात्र संगठनों ने दिखाई ताकत
इसी तरह यूटी सचिवालय के बाहर एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज लुबाना के नेतृत्व में कई छात्र संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे। वहां पर नारेबाजी की। काफी देर तक प्रदर्शन यिका। इनकी मांग थी कि सीनेट चुनाव को अनुमति दी जाए। साथ ही चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार से मुलाकात करवाई जाए। आखिर में कुछ छात्र नेता चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार के पास गए और उन्होंने मांग पत्र दिया। मनोज लुबाना ने बताया कि उन्हें यह बताया गया कि पीयू सीनेट चुनाव की अनुमति के लिए उनके पास कोई पत्र नहीं आया है। जैसे ही पीयू चुनाव कार्यक्रम तय करेगा हम उस कार्यक्रम को मंजूरी दे देंगे। उसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।