{"_id":"5ed7d2f78ebc3e906b602d76","slug":"protest-by-people-of-bapudham-and-sector-30-to-open-containment-zone-chandigarh-news-pkl377061872","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन खोलने के लिए बापूधाम व सेक्टर-30 के लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन खोलने के लिए बापूधाम व सेक्टर-30 के लोगों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित बापूधाम कॉलोनी और सेक्टर-30 के लोग कंटेनमेंट जोन खोलने को लेकर बुधवार को सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और इलाका पार्षद के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी की पॉकेट को खोलने में प्रशासन पक्षपात कर रहा है। बापूधाम के अन्य पॉकेट खोले जाने और सेक्टर-30 में सुरक्षित पॉकेट को न खोलने से लोग परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार यूटी प्रशासन ने बापूधाम कॉलोनी की छह सेफ पॉकेट को खोल दिया था। बुधवार को कॉलोनी के अन्य पॉकेट में रहने वाले लोग कॉलोनी को खोलने के लिए रोष जताते हुए सड़कों पर उतर आए। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन और एरिया पार्षद के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों ने आरोप लगाया कि जो छह पॉकेट खोले गए हैं, उनके अलावा भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां अभी तक संक्रमण नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन नहीं खोल रहा है। कॉलोनी में रहने वाले लोग ज्यादातर लोग दिहाड़ी करते हैं। घरों में कैद रहने के कारण उन पर आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। उनके घरों में राशन खत्म हो रहा है, लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। लोगों ने कहा कि जल्द ही प्रशासन को अन्य पॉकेट को खोलने पर विचार करना चाहिए।
कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत ने बढ़ाया सेक्टर-30 के लोगों का इंतजार
सेक्टर-30 बी में संक्रमण अधिक है। इसी वजह से यूटी प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित कर सील कर दिया है। 4 जून को कंटेनमेंट जोन का पीरियड पूरा हो रहा है, लेकिन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत से अधिकारियों के सामने कशमकश की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद प्रशासन यहां बेहद एहतियात बरत रहा है।