फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest by Dalit Samaj against Baba Ramdev

रामदेव के खिलाफ उबाल, दलित समाज सड़क पर

Mon, 28 Apr 2014 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/लुधियाना Updated Mon, 28 Apr 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
Protest by Dalit Samaj against Baba Ramdev

बसपा के मिशनरी कार्यकर्ताओं और दलित समाज के विभिन्न संगठनों ने रमनजीत लाली के नेतृत्व में रोष मार्च निकाल जालंधर बाईपास चौक में बाबा रामदेव का पुतला फूंका। बाबा रामदेव की ओर से दलितों पर अपमानजनक बयान से खफा प्रर्दशनकारियों ने रामदेव के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज होने तक संघर्ष जारी रखने की घोषणा की।

विज्ञापन


प्रर्दशनकारियों को संबोधित करते मिशनरी नेता रमनजीत लाली ने कहा कि रामदेव भाजपा के इशारे पर दलितों का अपमान कर रहे हैं। इसे दलित समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह किया कि वे बाबा रामदेव पर एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करें।
विज्ञापन


रामदेव की ओर से विवादस्पद बयान पर माफी मांगे जाने को नाकाफी बताते हुए कहा कि बाबा पर एससी/एसटी एक्ट तहत केस दर्ज होने तक दलित समाज संघर्ष जारी रखेगा। बाबा को लुधियाना आने पर काले झंडे दिखाकर विरोध जताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिंद्र सिंह ढंडारी, रजिंद्र सैनी, जसवीर सिंह, राकेश कुमार, राजिंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, बलबीर सिंह और जोगिंद्र सिंह उपस्थित थे।

संगरूर में महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Protest by Dalit Samaj against Baba Ramdev

योग गुरु बाबा रामदेव की ओर से राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा के नेतृत्व में दलित महिलाओं ने नारेबाजी कर सजा देने की मांग की। पूनम कांगड़ा ने बताया कि रामदेव ने अपने बयान से दलित महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। ऐसे बयान महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी।

उन्होंने कहा कि देशभर के संत समाज को रामदेव का बायकॉट कर देना चाहिए। इस दौरान लखमीर सिंह सेखो, सरबजीत कौर, बलजीत कौर, जसवीर कौर, शरणजीत कौर, राज कौर मौजूद थे। वहीं, भवानीगढ़ में शिअद लोंगोवाल और कांग्रेस पार्टी ने रामदेव का पुतला जलाकर रोष जताया।

ट्रक यूनियन के समक्ष मुख्य बाजार पर बाबा रामदेव का पुतला जलाते हुए शिरोमणि कमेटी सदस्य निर्मल सिंह भड़ो और कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह तूर ने कहा कि बाबा रामदेव ने दलित वर्ग के खिलाफ अपशब्द इस्तेमाल करके उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

दलित जत्थेबंदियों ने की रामदेव की गिरफ्तारी की मांग

Protest by Dalit Samaj against Baba Ramdev

बाबा रामदेव के दलित विरोधी बयान के खिलाफ रविवार को बसपा नेताओं ने बस अड्डा चौक पर पुतला फूंककर रोष जताया।
बसपा नेता भूपिंद्र सिंह बीरवाल ने कहा कि बाबा रामदेव ने देश के करोड़ों दलितों को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने मांग की कि रामदेव को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस संबंध में अगला प्रोग्राम बनाने के लिए 28 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर भवन मानसा में शाम पांच बजे बैठक रखी गई है।

प्रदर्शन में जबर जुल्म विरोधी फ्रंट पंजाब के प्रांतीय चेयरमैन रामकृष्ण सिंह मानसा, गुरु रविदास संस्था पंजाब के अध्यक्ष गुरतेज सिंह जगरी, डा. अंबेडकर थिंकर फोरम पंजाब के मुख्य सरपरस्त बलवंत भाटिया, जगजीवन सिंह आलीके, मास्टर शमशेर सिंह, राजिंद्र जेवरिया, भीम भूपाल, निर्मल सिंह नंगल कलां, क्लास फॉर यूनियन बलदेव सिंह, पूर्व पार्षद सीताराम, दर्जा चार कर्मचारी यूनियन पंजाब के रंगीराम कोटली, मान दल के नेता राजिंद्र सिंह जवाहरके, समाजसेवी सुरिंद्र सिंह, कामरेड गुरजंट सिंह, शगन सिंह राठी, डॉ. सुरिंद्र सिंह शामिल हुए।

यहां फूंके गए बाबा रामदेव के पुतले

Protest by Dalit Samaj against Baba Ramdev

बाबा रामदेव के विवादित बयान पर चंडीगढ़ में दलित समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और रामदेव का पुतला फूंका। लवकुश सेवादल सहित अन्य संगठनों ने बाबा रामदेव के दिए बयान के प्रति अपना गुस्सा दिखाया है।

सेक्टर-25 से शांति मार्च निकालकर सेक्टर-24 के वाल्मीकि मंदिर खत्म हुआ। लवकुश सेवादल के चेयरमैन अश्विनी बगानिया ने बताया कि शांति रोष मार्च में कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। लोग हाथों में तख्ती लिए थे, जिसमें बाबा रामदेव के विरोध में नारे लिखे थे।

वहीं, वाल्मीकिन समाज एकता मिशन ने भी रामदरबार में रोष मार्च निकालकर बाबा रामदेव का पुतला फूंका। एकता मिशन के संस्थापक डॉ. मुकेश अनार्य ने कहा कि दलितों के खिलाफ अपमानजनक बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज होना चाहिए। रोष प्रदर्शन में शमशेर लोटिया, मन्नू, राजकुमार फौजी और राज आदिवंशी शामिल थे।

कांग्रेसी भी उतरे सड़क पर

Protest by Dalit Samaj against Baba Ramdev

राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी के विरोध में रोष व्यक्त करते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ सेक्टर-26 के ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर पुतला फूंका। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेल केसरी का कहना है कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।

केसरी का कहना है कि शिकायत में बाबा रामदेव की भविष्य में होने वाली पब्लिक मीटिंग पर पाबंदी लगाने की मांग की गई है। इस मौके पर अध्यक्ष मनिंद्र ढिल्लो, अमरजीत नागर, मूल चंद, के अरुण, आशीष, नवदीप सिंह, वासीम, गौरव, हरमन सिंह, अवतार सिंह और दीपक अरोड़ा भी मौजूद थे।

रामदेव का पीयू कैंपस में जलाया पुतला
दलितों पर दिए बयान से आक्रोशित विद्यार्थियों ने पीयू कैंपस में रामदेव का पुतला फूंका। अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन प्रधान गुरदीप की अगुवाई में स्टूडेंट ने हॉस्टल नंबर-2 से पीयू मार्केट तक रोष प्रदर्शन किया। पुतले को पीयू के गेट नंबर 2 के सामने जला दिया गया। स्टूडेंट फॉर सोसाइटीने भी इस विरोध प्रदर्शन में अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन का साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed