फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest Against Paid Parking

मार्केटों की बैक पार्किंग पेड होने का विरोध शुरू

Tue, 25 Feb 2014 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 25 Feb 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
Protest Against Paid Parking
शहर की मार्केटों में पेड पार्किंग शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। बैक साइड पार्किंग भी ठेके पर देने से दुकानदार और व्यापार मंडल खुलकर निगम के विरोध में आ गए हैं।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने निगम के इस फैसले की आलोचना की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर मार्केटों के बैक साइड की पार्किंग पेड हुई, तो संघर्ष किया जाएगा।

सोमवार को इसी मामले को लेकर लेकर फेज-3बी2 में दुकानदार इकट्ठा हो गए। इसमें जेपी सिंह, जतिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, आत्माराम अग्रवाल, विजय कुमार जैन, हरनेक सिंह कटानी समेत कई दुकानदार शामिल थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मार्केटों में काफी संख्या में दुकानें और शोरूम हैं। बैक साइड की पार्किंग से दुकानदारों का सामान आता है। वहीं, उसी साइड उन्होंने अपने जेनरेटर आदि रखे हुए हैं। ऐसे में बैक पार्किंग पेड हुई, तो दुकानदारों को परेशानी खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ व्यापार मंडल के मेंबरों का कहना है कि जब निगम अधिकारियों ने पार्किंग पेड करने के लिए उनसे बातचीत की थी। तो उन्होंने आगे की पार्किंग के लिए हामी भरी थी। ऐसा कर निगम उनसे विश्वासघात कर रहा है। इससे दुकानदार परेशानी में आ जाएंगे।

उनकी दलील है कि दुकानदारों का सामान आदि पीछे वाली पार्किंग में उतरता है। जब पार्किंग पेड होगी, तो उक्त ठेकेदार वहां भी लोगों की गाड़ियां पार्क करा देगा। ऐसे में दुकानदार परेशानी में आ जाएंगे।


व्यापार मंडल के मेंबरों का कहना है कि जल्दी ही वह इस मामले को लेकर निगम कमिश्नर से मिलकर एक मांग पत्र देंगे। निगम ने यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया, तो संघर्ष शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed