फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest Against Narendra Modi

...और चंडीगढ़ में फुंक गया मोदी का पुतला

Tue, 25 Feb 2014 07:40 PM IST
नीरज कुमार/डिजिटल टीम, ब्यूरो
नीरज कुमार/डिजिटल टीम, ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
Protest Against Narendra Modi
चंडीगढ़ से अभी अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां भाजपा आफिस पर प्रदर्शन करने जा रहे बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही रोक दिया तो बसपा वालों ने वहीं भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन


उधर, मामले का पता चलने पर भाजयुमो कार्यकर्ता काफी तादात में मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों गुटों के बीच मामला शांत कराया।

गौर हो कि बीते दिन भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हल्लोमाजरा में विकास कार्य न होने का आरोप लगाते हुए इलाके की बसपा पार्षद जन्नत जहां का पुतला फूंका था। इसी के विरोध में आज बसपा के युवा मोर्चा ने सुबह से ही सेक्टर 33 स्थित भाजपा ऑफिस पर पुतला फूंक प्रदर्शन करने की कॉल दी थी।
विज्ञापन


दोपहर को जब बसपा के युवा मोर्चा के वर्कर सेक्टर 33 की ओर बढ़े तो आफिस के बाहर पहले से ही भाजयुमो कार्यकर्ता अमित राणा और जगतार जग्गा के नेतृत्व में आफिस के बाहर डट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बसपा कार्यकर्ताओं को सेक्टर 34 में फर्नीचर मार्केट के पास रोक दिया और बैरीकेट लगा दिए। प्रदर्शनकारी वहीं पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक दिया।


इसी बीच मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ता भी पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने दोनों गुटों को शांत करवाया। बसपा की ओर से प्रदर्शन करने वालों में मुख्य महासचिव संजीव बब्बर, मोहम्मद सलीम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed