फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest Against Kiran Kher in Chandigarh

किरण खेर का विरोध शुरू, प्रदेश उपाध्यक्ष का इस्तीफा

Sun, 16 Mar 2014 02:56 PM IST
रवि अटवाल/ अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
Protest Against Kiran Kher in Chandigarh
भाजपा द्वारा अभिनेत्री किरण खेर को चंडीगढ़ से चुनाव प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही पार्टी में विरोध और इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। पार्टी की ओर से किरण खेर को प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ता काफी नाराज हैं।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता बीजेपी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी ने सही तरीके से टिकट का बंटवारा नहीं किया है। विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी विरोधी नारे लगाए और रोष जताया।
विज्ञापन


किरण खेर की उम्मीदवारी के विरोध में आज दोपहर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि वे और पार्टी कार्यकर्ता किरण खेर के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। रामवीर भट्टी के साथ ही बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जुझार सिंह बढहेड़ी ने भी पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह से ही शहर भर में जगह-जगह किरण खेर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए। शाम तक जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्टी कार्यकर्ता किरण खेर के पुतले भी जलाएंगे।

दूसरी तरफ, किरण खेर की उम्मीदवारी का विरोध करने में पार्टी कार्यकर्ता इतने उग्र हो गए कि वे पार्टी के झंडों और उन पर बने चुनाव चिह्नों को भूल गए। विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडों को जमीन पर बिखेर दिया। झंडों की हालत इतनी बुरी हुई कि वे लोगों के पैरों नीचे कुचलते नजर आए। इससे साफ जाहिर होता है कि कार्यकर्ता अपनी पार्टी की गरिमा को लेकर कितने सच्चे और अच्छे हैं।

गौरतलब है कि बीते दिन भाजपा की और से जानी-मानी अभिनेत्री किरण खेर को चंडीगढ़ से चुनाव उम्मीदवार घोषित किया गया। रात करीब सवा 11 बजे उनके नाम घोषणा की गई। ऐसा करते हुए पार्टी ने चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी लोगों को चौंका दिया है।


भाजपा राष्ट्रीय चुनाव समिति ने भी चंडीगढ़ से किरण खेर को लोकसभा सीट से लड़ाने पर मुहर लगा दी थी। दिल्ली में भाजपा कार्यालय में हुई समिति की मीटिंग में एक मत से किरण की उम्मीदवारी का प्रस्ताव पास कर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed