{"_id":"5909a89199306670afe40ae1ef86b432","slug":"protest-against-cm-badal-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल को सिखों ने दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल को सिखों ने दिखाए काले झंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
Updated Mon, 06 Oct 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के डबवाली (सिरसा) में गांव मिठड़ी में जनसभा करने जा रहे पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को काले झंडे दिखाए गए। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) का विरोध करने पर सोमवार को हरियाणा के सिख पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
गांव मिठड़ी में जनसभा करने जा रहे बादल के काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। यहां सैंकड़ों सिख नौजवानों ने बादल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए। बादल शाम करीब साढ़े चार बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए गांव मिठड़ी जा रहे थे।
विज्ञापन
बादल का काफिला जैसे ही गांव मिठड़ी के नजदीक पहुंचा तो वहां पहले से परमजीत सिंह माखा, जसवीर सिंह भाटी एचएसजीएमसी सदस्य, मिट्ठू सिंह सरपंच आदि कई सिख नौजवान काले झंडे लेकर काफिले के आगे आ गए। उन्होंने काफिले को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसी दौरान गाड़ी की साइड लगने से जगदीश कंबोज घायल हो गया। सिख नेता परमजीत सिंह माखा और जसवीर सिंह भाटी ने कहा कि सीएम प्रकाश सिंह बादल हरियाणा के सिखों को गुलाम समझते हैं। एचएसजीएमसी का गठन होने के बावजूद हरियाणा के गुरुद्वारों की गोलकों पर अभी तक बादल ने कब्जा किया हुआ है।
बादल हरियाणा के सिखों के विरूद्ध धर्म मोर्चा लगाने जैसा कार्य कर रहे हैं। बादल जब भी हरियाणा में आएंगे उनका विरोध किया जाएगा।
पहले हाथ उठाया, फिर सिर झुकाया
हरियाणा के सिखों को काले झंडे लेकर विरोध जताता देख अपनी गाड़ी में बैठे सीएम बादल ने पहले हाथ उठाकर बाय-बाय की। बाद में सिर झुका लिया।