{"_id":"241f2c963f1d75404562c6691ff89af1","slug":"protest-against-captain-amrinder-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ अमृतसर में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ अमृतसर में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 23 Apr 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन अमरिन्दर सिंह बयान पर भड़के दंगा पीड़ितों ने कोर्ट रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कैप्टन के एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में जगदीश टाईटलर को बेकसूर बताने पर भड़के हुए थे।
विज्ञापन
प्रर्दशन में हरपाल सिंह प्रधान 1984 सिख दंगा पीड़ित और सिख शहीद परिवार अमृतसर, सुरजीत सिंह 1984 दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसायटी लुधियाना, जागीर सिंह मंड प्रधान दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसायटी गुरदासपुर एवं होशियारपुर, आत्मा सिंह लुबाणा प्रधान 1984 विक्टम्स ऑफ एंटी सिख राइट्स सोसायटी दिल्ली, जगदीश सिंह खालसा प्रधान ऑल इंडिया सिंख राइट्स कमेटी दिल्ली और अखिल भारतीय 1984 सिख दंगा पीडित राहत कमेटी के हजारों प्रतिनिधियों ने कैप्टन के खिलाफ नारेबाज़ी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इंसाफ न मिलने तक संघर्ष करने वचन दोहराया।
विज्ञापन