फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protect kidney by these 8 habits

ये 8 आदतें अपनाकर बचाएं किडनी खराब होने से

Thu, 12 Mar 2015 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Mar 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
protect kidney by these 8 habits

किडनी खराब तो जीवन बर्बाद। मौजूदा समय में डायबिटीज और हाइपरटेंशन के केस भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। नेफ्रोलॉजी के हेड डॉ. केएल गुप्ता ने बताया कि किडनी खराब होने के पीछे इन दोनों रोगों का सबसे अहम रोल है।

विज्ञापन


यदि इन दोनों बीमारियों को काबू कर लिया जाए तो किडनी इंफेक्शन को काफी हद तक रोका जा सकता है। पीजीआई की ओर से मरीजों को जागरूक करने के लिए कुछ ऐसी जानकारियां मुहैया करवाई जा रही हैं, जिनका ध्यान रखने से काफी हद तक किडनी का बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


किडनी बचाने के 8 उपाय
- रोज 8 से 10 गिलास पानी पीएं।
- फल और हरी सब्जियां ज्यादा खाएं।
- अंगूर खाएं, क्योंकि ये किडनी से फालतू यूरिक एसिड निकालते हैं।
- मैग्नीशियम किडनी को सही काम करने में मदद करता है, इसलिए ज्यादा मैग्नीशियम वाली चीजें जैसे गहरे रंग की सब्जियां खाएं।
- खाने में नमक, सोडियम और प्रोटीन की मात्रा घटा दें।
- 35 साल के बाद साल में कम-से-कम एक बार ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच जरूर कराएं।
- ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के लक्षण मिलने पर हर छह महीने में पेशाब और खून की जांच कराएं।
- न्यूट्रिशन से भरपूर खाना, रेग्युलर एक्सरसाइज और वजन कंट्रोल रखने से भी किडनी की बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है।

ये हैं शुरुआती लक्षण

1.पैरों और आंखों के नीचे सूजन
2.चलने पर जल्दी थकान और सांस फूलना
3.रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना
4.भूख न लगना और हाजमा ठीक न रहना
5. खून की कमी से शरीर पीला पड़ना

10 आदतें, जो खराब करती है किडनी

protect kidney by these 8 habits

1. पेशाब रोकना
2. रोज 7-8 गिलास से कम पानी पीना
3. बहुत ज्यादा नमक खाना
4. हाई बीपी के इलाज में लापरवाही बरतना
5. शुगर के इलाज में कोताही करना
6. बहुत ज्यादा मीट खाना
7. ज्यादा मात्रा में पेनकिलर लेना
8. बहुत ज्यादा शराब पीना
9. पर्याप्त आराम न करना
10. सॉफ्ट ड्रिंक्स और सोडा ज्यादा लेना
(दवा के सेवन में एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए। बहुत-सी दवाएं, खासकर आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं में लेड और पोटैशियम ज्यादा मात्रा में होता है, जो किडनी के लिए बेहद नुकसानदेह साबित होता है)।

पीजीआई में मुफ्त किडनी जांच
वर्ल्ड किडनी डे पर पीजीआई की ओर से किडनी जांच के लिए कैंप लगाया जा रहा है। यह कैंप 12 और 13 मार्च को लगेगा। अब तक जो लोग अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएं हैं, वे लैंडलाइन नंबर 2756731 कॉल कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। कैंप में मोटापा, ब्लड शुगर, यूरीन की जांच और किडनी फंक्शन का टेस्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed