{"_id":"66a50c12aea57586ce06e87f","slug":"proposal-to-build-flyovers-on-three-important-nhai-projects-in-punjab-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-478091-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब में एनएचएआई के तीन अहम प्रोजेक्ट पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब में एनएचएआई के तीन अहम प्रोजेक्ट पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव
विज्ञापन
-आप सांसद मीत हेयर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
-चीमा-जोधपुर से बडबर में फ्लाईओवर बनाने व बरनाला की दो सड़कों को चौड़ा करने की मांग
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के लोकसभा क्षेत्र संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शनिवार को केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद मीत हेयर ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष पंजाब में राष्ट्रीय हाईवे परियोजनाओं के तीन अहम मुद्दों पर अपना प्रस्ताव सौंपा।
सांसद ने बरनाला-मोगा राष्ट्रीय मार्ग 703 पर चीमा-जोधपुर में फ्लाईओवर बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ दो गांव चीमा और जोधपुर पड़ते हैं, जिससे इन गांवों की बसों के अड्डे के पास रोड क्राॅस करने की दिक्कत आती है और फ्लाईओवर न होने के कारण हादसों का खतरा रहता है। इसी तरह बरनाला-संगरूर राष्ट्रीय मार्ग 64 पर बडबर गांव में फ्लाईओवर की भी अत्यधिक आवश्यकता है। इस स्थान से लौंगोवाल-सुनाम की दिशा में अलग सड़क निकलती है, जिससे वहां जाम की स्थिति बनी रहती है और फ्लाईओवर बनाने की तात्कालिक आवश्यकता है।
मीत हेयर ने तीसरे मुद्दे के तहत बरनाला से मोगा, संगरूर और बठिंडा की ओर जाने वाले राष्ट्रीय मार्गों पर शहरों से बाईपास को जोड़ने वाली दो सड़कों को चौड़ा करने की भी मांग की। पहली सड़क सात किलोमीटर लंबी है, जो जेल से बरनाला शहर के कचहरी और आईटीआई चौक से होकर हंडिआइयां चौक तक जाती है। दूसरी सड़क आईटीआई चौक से हंडिआइयां तक 2.50 किलोमीटर लंबी है। इन कुल दस किलोमीटर सड़कों को चौड़ा करने की आवश्यकता है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था अधिक सहज हो सके। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा सदस्य मीत हेयर की ओर से उठाए गए इन तीन मुद्दों पर सकारात्मक रवैया रखते हुए इनके समाधान का आश्वासन दिया।