फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Property taxes are burdened owns 10 thousand flats

फ्लैट्स मालिकों पर प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ

Tue, 05 Nov 2013 12:35 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 05 Nov 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
 Property taxes are burdened owns 10 thousand flats
प्रापर्टी टैक्स की नई दरें लागू होने से जहां रिहायशी इलाकों के प्लाट वालों को राहत मिली है, वहीं मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट में रहने वालों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


रिहायशी इलाकों में टैक्स की दरें प्रति वर्ग गज के मुताबिक चार्ज किए जा रहे हैं, जबकि सोसाइटियों में रहने वालों के लिए यह प्रति वर्ग फुट के हिसाब से वसूलने की अधिसूचना जारी जारी की गई है।
विज्ञापन


पंचकूला में करीब 225 सोसाइटियां हैं, जहां रहने वाले 10,000 मकान मालिकों को करीब तीन गुना अधिक रेट चुकाने की चिंता सताने लगी है। ऐसे में फ्लैट्स मालिक दरों के इस फर्क की उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाउस आनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी बीबी शर्मा ने कहा कि प्लाट में रहने वालों के लिए प्रापर्टी टैक्स की दरें प्रति वर्ग के मुताबिक तय की गई हैं, जबकि फ्लैट्स में रहने वालों के लिए यह फुट में हैं। यह पक्षपात है।


सोसाइटी नंबर-108 में रहने वाले आशीष बिग ने कहा कि सरकार की इस नीति से अधिकतर लेागों में रोष है। सेक्टर-20 की सोसाइटी में रहने वाले जेएल बत्तरा ने कहा कि इससे आम लोगों की तकलीफें बढ़ गई हैं।

 सरकार को यह सोचना चाहिए कि जो फ्लैट में रहते हैं, उनकी आर्थिक स्थिति प्लाट में बनी कोठी मालिकों की तुलना में कम सुदृढ़ होती है।

इसके बावजूद सरकार की अधिसूचना में हुई चूक ने न केवल उन्हें, बल्कि फ्लैटों में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों की चिंता बढ़ा दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed