{"_id":"2f69f6088c3a753bec33268bdcd724c0","slug":"property-tax-relief-to-the-families-of-two-thousand-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार सैनिक परिवारों को प्रॉपर्टी टैक्स से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार सैनिक परिवारों को प्रॉपर्टी टैक्स से राहत
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 11 Nov 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना में हुई रैली के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों को प्रापर्टी टैक्स से पूरी तरह छूट देकर बड़ी सौगात दी है। बशर्ते घर उनका खुद का हो।
इस घोषणा से पंचकूला के दो हजार से भी ज्यादा परिवारों को राहत मिलेगी। अपने शहर में सैनिक और पूर्व सैनिकों के एक हजार से ज्यादा सेल्फ ओक्यूपाइड घर हैं, जबकि एक हजार के ही करीब फ्लैट भी हैं। हालांकि, अभी फ्लैट के मालिक सैनिकों पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
इस घोषणा पर पंचकूला में मिलीजुली प्रतिक्रिया दिखी। कोठी मालिक जहां इस घोषणा से राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं फ्लैट मालिकों का कहना है कि स्थिति स्पष्ट होने तक थोड़ा संशय बरकरार है।
विज्ञापन
घोषणा में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के घरों को टैक्स से छूट दी गई है, लेकिन उसमें यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि फ्लैट भी टैक्स फ्री किए गए हैं या नहीं?
‘अमर उजाला’ की खबरों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रैली के दौरान अमर उजाला की खबरों पर भी मुहर लगा दी। अमर उजाला ने सबसे पहले अपने पाठकों को जानकारी दी थी कि सैन्यकर्मियों को प्रापर्टी टैक्स से छूट दी जाएगी और रैली के दौरान इसकी औपचारिक घोषणा भी हो गई।
यहां हैं जवानों के फ्लैट
सेक्टर-20 में जहां आर्मी वेलफेयर सोसाइटी है, वहीं एमडीसी व घग्गर पार के सेक्टरों में काफी फ्लैट ऐसे हैं, जो आर्मी से रिटायर्ड अधिकारियों के हैं। पूरे शहर में करीब एक हजार फ्लैट आर्मी रिटायर्ड पर्सन के नाम पर हैं।
एक हजार से ज्यादा कोठियां
फ्लैट के अलावा एक हजार से ज्यादा कोठियों में भी आर्मी से रिटायर्ड अधिकारी रहते हैं। सबसे ज्यादा संख्या सेक्टर-12ए और एमडीसी में है।
कोट्स
बात पैसों की नहीं, सम्मान की है। यह अच्छी घोषणा है और सैनिकों व पूर्व सैनिकों को एक बड़ा सम्मान दिया गया है।
लिली बावा, पार्षद एवं शहीद सैन्य अधिकारी की पत्नी