{"_id":"183b38b2b8a2f7d39a9573f0c0dec350","slug":"property-tax-property-protest-nagar-nigam-panchkula-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ अब हर इलाके में होंगे मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ अब हर इलाके में होंगे मार्च
अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 25 Nov 2013 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ नगर निगम लोगों से तीस नवंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा कर छूट प्राप्त करने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ सिटिजंस वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फोरम ने टैक्स के खिलाफ संघर्ष तेज करने की तैयारी कर ली है। फोरम ने 21 नवंबर से टैक्स के खिलाफ हर फेज व सेक्टर में जाकर रोष मार्च निकालने की मुहिम शुरु की थी।
इस कड़ी में अब रोजाना अलग-अलग इलाके में रोष मार्च निकाले जाएंगे।
फोरम के प्रधान सतवीर धनोआ ने बताया कि 26 नवंबर को फेज दो कम्यूनिटी सेंटर, 27 को सेक्टर 71 गुरद्वारा साहिब के पास, 28 को फेज छह में शिवालिक स्कूल के पास और तीस नवंबर को फेज पांच में रोष मार्च निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
सभी इलाकों में मार्च शाम चार बजे शुरु होंगे। धनोआ ने कहा कि संघर्ष और तेज होगा, किसी भी हालत में लोग टैक्स नहीं जमा कराएंगे।