{"_id":"a79f43355bb73f775ea82ef28e0b6605","slug":"property-tax-problems-suggesstions-action-commette","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स की विसंगतियां दूर करेगा ये सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स की विसंगतियां दूर करेगा ये सुझाव
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 18 Dec 2013 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसाइटी फ्लैट्स में रहने वाले लोगों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स की विसंगतियों को लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों ने स्थानीय शहरी निकाय के प्रधान सचिव पी राघवेन्द्र राव से मुलाकात की।
इस दौरान कमेटी के तीनों सदस्यों ने सेक्टर-एक से 21 तक के सेक्टरों को नगर निगम में सौंपने की मांग की, ताकि लोगों को मेंटीनेंस सहित अन्य सुविधाओं का फायदा मिल सके।
प्रधान सचिव ने दोनों मामलों में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। प्रॉपर्टी टैक्स का मामला कैबिनेट में भी भेजा जाएगा, ताकि इसपर विचार विमर्श के बाद जरूरी संसोधन किए जा सकें।
विज्ञापन
को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रेजीडेंट एसके जैन, सेक्रेटरी आरके राजदान के साथ जनरल सेक्रेटरी कर्नल एसके अग्रवाल ने प्रधान सचिव से मुलाकात की।
इस दौरान तीनों ने सोसाइटी फ्लैट में रहने वालों को भी प्लॉट मालिकों की तरह 75 पैसे प्रति वर्ग गज की दर से प्रॉपर्टी टैक्स निश्चित करने की मांग की, जिसपर प्रधान सचिव ने कहा कि इस मामले में विचार विमर्श करने के बाद सरकार फैसला लेगी।
सदस्यों ने कमेटी के सदस्यों की ओर से हुडा द्वारा विकसित सेक्टर-एक से 21 सेक्टर को नगर निगम को सौंपने के सुझाव का स्वागत किया।
सदस्यों के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में हुडा की ओर से विकसित कई सेक्टर अभी तक नगर निगमों को नहीं सौंपे गए हैं, जिससे दोनों विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारियां थोप देते हैं।
इस मामले पर विचार करने के बाद हो सकता है इसे प्रदेश स्तर पर लागू करने संबंधी कोई फैसला लिया जाए।