फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Property dealer killed outside HUDA Office

हुडा ऑफिस के बाहर प्रापर्टी डीलर की हत्या

Fri, 12 Sep 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Fri, 12 Sep 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
 Property dealer killed outside HUDA Office
हुडा ऑफिस सेक्टर-12 के बाहर वीरवार दोपहर रामनगर वासी एक प्रापर्टी डीलर
विज्ञापन
राजकुमार उप्पल उर्फ राजू की सरेआम दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है। सिविल लाइन थाने में दो युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

दूसरी तरफ इसी मामले में परिजनों ने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चौक पर 20 मिनट जाम लगाए रखा। डीएसपी सतीश शर्मा ने परिजनों को समझाया और जाम खुलवाया। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर आईजी राजबीर देसवाल, एसपी अभिषेक गर्ग, डीएसपी सतीश शर्मा सहित पुलिस फोर्स पहुंच गई।

पुलिस ने शहर में चेकिंग बढ़ा दी, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा। मृतक राजू की पत्नी बलविंद्र गांव डाचर के राजकीय स्कूल में टीचर है। रामनगर के खादी आश्रम के नजदीक राजकुमार उप्पल उर्फ राजू प्रापर्टी का काम लंबे समय से कर रहा था। वीरवार दोपहर बारह बजे वह हुडा ऑफिस में किसी के काम के लिए गया और 12 बजकर 40 मिनट पर वह अपना काम निपटाकर वह हुडा कार्यालय से जैसे ही बाहर निकला, एक युवक ने राजू की पीठ पर तीन गोलियां मारीं। एक अन्य युवक ने बाइक स्टार्ट रखी और वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।

 लोगों ने एसपी अभिषेक गर्ग को बताया कि हत्या करने वाले दो युवक थे। एक बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरे युवक ने पैदल चलकर राजू पर तीन गोलियां चलाईं। पहली गोली लगते ही राजू बाइक का संतुलन खो बैठा और दूसरी गोली में गिरने लगा और इसी दौरान तीसरी गोली भी मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए कोशिश की, लेकिन उनको गोली मारने की धमकी देकर हत्यारोपी मॉडल टाउन एरिया में भागने में सफल हो गए। जिस जगह पर यह हत्या की गई है उस पर अकसर आने जाने वाले लोगों की भीड़ रहती है। पूरी प्लानिंग के साथ राजू की हत्या की गई। क्योंकि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही हत्यारोपी भाग गए।

हर पहलू पर लगी पुलिस जांच में

पुलिस हर पहलू पर कार्रवाई करने में लगी है। घटना स्थल का एसपी ने दौरा किया और गोली कैसे-कैसे मारी, कहां-कहां उसका उठना बैठना था और ग्यारह लाख रुपये का मामला सेक्टर-13 चौकी में जो चल रहा है, सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में लगे हैं। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या पैसों के लेनदेन और रंजिश के चलते हो सकता है। पुलिस की कई टीमें परिजनों से और उसके दोस्तों से बातचीत करने में लगी है।

गोलियों के खोल छानती रही पुलिस
वारदात की जगह पुलिस अमला गोलियों के खोल को ढूंढता रहा। लेकिन पुलिस को खोल नहीं मिले। एफएसएल टीम ने मौके पर फिंगर प्रिंट सहित अन्य कार्रवाई की। इस मौके पर मौजूद लोग पुलिस को घटना की पूरी बारीकी से जानकारी देते रहे, लेकिन किसी ने भी उनका चेहरा नहीं देखा।


शिक्षकों में भी शोक की लहर
मृतक राजू की पत्नी बलविंद्र निसिंग खंड के गांव डाचर में टीचर के पद पर कार्यरत है। जब अन्य टीचरों ने इस घटना की सूचना मिली तो टीचरों में शोक की लहर दौड़ गई। कई टीचर मौके पर पहुंचे और घटना को बहुत दुखदायी बताया। राजू के दो बच्चे हैं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बलविंद्र ने पुलिस को बताया कि प्रापर्टी के मामले में पटियाला और चंडीगढ़ के कुछ लोगों के साथ पति का लेनदेन था। पत्नी ने उनसे पूछताछ करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed