फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Promise of CET every year in Haryana remained unfulfilled

Haryana: धरा रह गया हर साल सीईटी का वादा, तीन साल में सिर्फ एक बार हुई, 10 लाख युवाओं का टूट रहा इरादा

Wed, 14 Aug 2024 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 02:30 PM IST
सार

हरियाणा में 2019 में नई सरकार बनने के बाद मनोहर लाल ने सीईटी के आधार पर भर्तियां करवाने का फैसला लिया था। इसके लिए 2021 में पहले सीईटी का ड्राफ्ट तैयार किया गया और 2022 में इसे लागू किया गया।

विज्ञापन
Promise of CET every year in Haryana remained unfulfilled
CET - फोटो : Freepik

विस्तार

हरियाणा के लाखों युवाओं को सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) का इंतजार है। जिस समय प्रदेश सरकार ने सीईटी को लागू किया था उस समय दावा किया था कि हर साल परीक्षा करवाई जाएगी, लेकिन तीन साल में एक बार ही परीक्षा हो पाई है। 

विज्ञापन


परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों को नौकरी भी नहीं मिल पाई है। दूसरा, जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा में अंक कम रह गए थे, उनको अंकों को बढ़वाने के लिए दोबारा परीक्षा का मौका नहीं मिल पा रहा है। वहीं, उन युवाओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है जो 12वीं पास करके इसके लिए पात्र हो गए हैं।
विज्ञापन


2019 में नई सरकार बनने के बाद मनोहर लाल ने सीईटी के आधार पर भर्तियां करवाने का फैसला लिया था। इसके लिए 2021 में पहले सीईटी का ड्राफ्ट तैयार किया गया और 2022 में इसे लागू किया गया। इससे पहले जिन भी भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए थे उनको रद्द करके दोबारा से भर्तियां विज्ञापित की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि सीईटी पास अभ्यर्थियों को ही विभागीय परीक्षा का मौका दिया जाएगा। एक बार जो अभ्यर्थी परीक्षा पास करेगा, वह तीन साल तक निकलने वाली भर्तियों के लिए पात्र होगा और दावा किया गया कि सरकार हर साल सीईटी की परीक्षा का आयोजन करेगी। इस समय मुख्य सचिव सभी विभागों, निगमों और बोर्डों को पत्र लिखकर निर्देश दे चुके हैं कि खाली पदों के लिए एचएसएससी को मांग पत्र भेजें, ताकि नई भर्तियों को विज्ञापित किया जा सके। 

राज्य में सीईटी की परीक्षा एनटीए की मदद से कराई गई थी। 5 व 6 नवंबर 2022 को ग्रुप-सी की सीईटी परीक्षा हुई थी। ग्रुप-सी के 42 हजार पदों के लिए कुल 7,73,572 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। 3 लाख 57 हजार 930 उम्मीदवार पास हुए थे। ग्रुप डी की सीईटी परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर 2023 को हुई थी। परीक्षा में 13,75,151 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया और 8.54 लाख ने परीक्षा दी थी। ग्रुप डी के 13,536 पदों के 4 लाख 10 हजार युवाओं ने यह परीक्षा पास की है। ऐसे में इस समय सीईटी पास 7 लाख से अधिक अभ्यर्थी नौकरी की तलाश में हैं। इसके अलावा, करीब तीन लाख ऐसे नए युवा हैं जो इन परीक्षाओं की योग्यता पूरी करते हैं।

ग्रुप सी में सीईटी के बाद एक और परीक्षा 

ग्रुप सी के लिए 12वीं पास और ग्रुप डी के लिए 10वीं पास करना अनिवार्य है। इन श्रेणियों के लिए सरकार ने साक्षात्कार खत्म किया हुआ है। ग्रुप सी में सीईटी के बाद विभागीय परीक्षा देनी होती है और इसके बाद मैरिट बनती है, जबकि ग्रुप डी में साक्षात्कार खत्म किया गया है, सीधे सीईटी के अंकों के आधार पर नौकरी मिलती है।



अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच सीईटी करवाने की तैयारी है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही सरकार के अलावा हाईकोर्ट में यह जानकारी दी है। आगामी दिनों में परीक्षा की तिथियों का भी एलान किया जाएगा। -हिम्मत सिंह, चेयरमैन, एचएसएससी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed