{"_id":"572f87464f1c1ba9485cd2cb","slug":"program-schedule-for-world-yoga-day-in-capitol-complex-venue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के साथ योग करने के लिए करनी होगी 3 घंटे तपस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के साथ योग करने के लिए करनी होगी 3 घंटे तपस्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 May 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
योगा दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम भले ही 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे का हो। लेकिन आयोजन स्थल कैपिटल कांप्लेक्स में इस दिन एंट्री सुबह 4 बजे से ही होनी शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं एंट्री 4 बजे शुरू होकर सुबह 6 बजे बंद हो जाएगी। 6 बजे ही पूरा कांप्लेक्स पैक हो जाएगा। 6 से 7 बजे के बीच वीवीआईपी को छोड़ किसी की एंट्री नहीं होगी। पूरे कांप्लेक्स में 6 एंट्री और एग्जिट गेट होंगे।
विज्ञापन
यानी जो ग्रुप सुबह 4 बजे कैपिटल कांप्लेक्स में प्रवेश कर जाएगा। उसे योग करने के लिए तीन घंटे का इंतजार करना पड़ेगा। एक मूवी जितने तीन घंटों की तपस्या के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने का मौका मिलेगा। 50 लोगों का ग्रुप पर एक कोऑर्डिनेटर होगा। 50-50 लोगों के ग्रुप में कैपिटल कांप्लेक्स में एंट्री होगी। ग्रुप लाने के लिए यूटी प्रशासन ही बस उपलब्ध करवाएगा। पूरे ट्राइसिटी में ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। एक ग्रुप को एक बस लेकर आएगी।
विज्ञापन
आधार से लिंक होंगे एंट्री कार्ड
प्रशासन योग कार्यक्रम में प्रवेश के जो आईडी कार्ड लोगों को देगा वह आधार कार्ड से लिंक होंगे। पूरा एंट्री सिस्टम डिजिटल होगा। आधार लिंक आईडी कार्ड से एंट्री में भी दिक्कत नहीं आएगी। प्रशासन मेनुअल की बजाय ऑटो सिस्टम पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
22 मई को पीयू में ट्रेनिंग
22 मई को पंजाब यूनिवर्सिटी के क्रिकेट ग्राउंड में मेगा योग ट्रेनिंग कैंप लगेगा। जिसमें पीयू कैंपस, एफिलिएटिड कॉलेजों, चंडीगढ़ रीजन इनोवेशन एंड नॉलेज क्लस्टर (क्रिक्स) की फैकल्टी, स्टूडेंट्स और इंप्लाइज हिस्सा लेंगे। पीयू वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने रविवार को आयोजित प्रिंसिपल्स और दूसरे संस्थानों के प्रतिनिधियों की मीटिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 मई को होने वाले ट्रेनिंग कैंप के लिए किसी तरह के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है।
लेकिन 21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। मीटिंग में चर्चा हुई कि सभी उच्च संस्थान मिलकर 5 हजार लोग कार्यक्रम के लिए जुटाएंगे। इससे पहले सभी संस्थानों को अपने वालंटियर्स की सूची बनाकर पीयू के माध्यम से 31 मई तक डीसी कम नोडल ऑफिसर अजीत बालाजी जोशी को जमा करानी होगी। मीटिंग में सभी को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी दिखाया गया। जिसमें नाम और संस्थान के साथ आधार कार्ड नंबर भी देना होगा। इस फॉर्म की हार्ड कॉपी या ऑनलाइन भरकर जमा करवाई जा सकती है।