फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   profile of mohali's mayor, senior deputy mayor, and deputy mayor

जानें अपने पहले मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को

Sat, 29 Aug 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 29 Aug 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
profile of mohali's mayor, senior deputy mayor, and deputy mayor

नगर निगम का पहला मेयर बनने वाले कुलवंत सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन और डिप्टी मेयर मनजीत सिंह टकसाली को जानिए।

विज्ञापन


मोहाली नगर निगम का पहला मेयर बनने वाले कुलवंत सिंह शुरू से काफी मेहनती रहे हैं। वह दसवीं पास हैं, लेकिन, वह राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर ही करोड़ों का साम्राज्य तैयार किया है। उनकी कंपनी जनता लैंड प्रमोटर लिमिटेड जेएलपीएल का सालाना टर्नओवर 1200 करोड़ का है।

इससे पहले जहां वह दो बार मोहाली नगर काउंसिल के प्रधान बन चुके हैं। वहीं, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने अकाली दल की टिकट पर फतेहगढ़ साहिब से चुनाव लड़ा था। जिसमें वह राज्य के सबसे धनी उम्मीदवार बनकर उभरे थे। चुनाव में उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। इसके बाद वह फिर जिले की लोकल राजनीति में सक्रिय हो गए। इसी बीच शहर में बनी नगर निगम के चुनाव आए।
विज्ञापन


उन्होंने अपने कुछ उम्मीदवारों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया। अकाली दल ने उनके उम्मीदवारों को टिकट नहीं दी। इसके बाद उन्होंने अकाली दल से बगावत कर आजाद ग्रुप बना लिया था। अकाली दल-बीजेपी को टक्कर देते हुए उन्होंने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में उनके दल को 11 सीटें मिली थीं। वहीं, अकाली दल को 17 कांग्रेस को 14 और निर्दलीय को दो सीटें मिलीं थीं। किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं थी। फिर उन्होंने अकाली दल में जाने से मना कर दिया था। साथ ही कांग्रेस और निर्दलीय के साथ मिलकर मेयर बनने तक सफर तय किया है।


सीनियर डिप्टी मेयर
सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन इससे पहले दो बार पार्षद रह चुके हैं। वह नगर काउंसिल के सीनियर वाइस प्रधान भी रह चुके हैं। वहीं, उनका अपना कारोबार है। वह कांग्रेस से संबंध रखते है। इस बार चुनाव में उनकी पत्नी ने चुनाव जीता था।

पहले भी दो बार पार्षद रह चुके हैं टकसाली
डिप्टी मेयर मनजीत सिंह टकसाली अकाली नेता हैं। इसके अलावा उनका अपना कारोबार है। वह इससे पहले भी दो बार पार्षद रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed